फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman had an abortion in a quack's clinic, died due to uterine rupture

Panipat News: झोलाछाप के क्लीनिक में महिला का गर्भपात, गर्भाशय फटने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A woman had an abortion in a quack's clinic, died due to uterine rupture
पानीपत/कैराना (शामली)। कच्चा कैंप कॉलोनी निवासी शबनम (32) की गर्भाशय फटने से हुए संक्रमण से मंगलवार को माैत हो गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कैराना में एक झोलाछाप के क्लीनिक में गर्भपात कराया था। घर आने पर हालत बिगड़ी तो परिजनों ने सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में आंत और गर्भाशय फटा पाया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान शबनम ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने कैराना के क्लीनिक संचालक व अप्रशिक्षित महिला के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप के दिलशाद ने बताया कि बहन शबनम का निकाह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव में हुआ था। उनके बहनोई बाहर काम करते हैं। बहन शबनम उनके साथ ही कच्चा कैंप में रह रही थी। वह गर्भवती थी और उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। शबनम अपनी सहेली और उनके दाे परिचित युवकों के साथ तीन जुलाई को कैराना गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि क्लीनिक में एक अप्रशिक्षित महिला ने उपकरणों से उसका गर्भपात कर दिया। गर्भपात के बाद शबनम की हालत बिगड़ गई। रविवार शाम को जानकारी होने पर परिजन भी कैराना पहुंच गए। अप्रशिक्षत महिला ने उन्हें स्वास्थ्य में सुधार का आश्वासन देते हुए शबनम को भर्ती रखा, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, तो क्लीनिक संचालक व अप्रशिक्षित महिला ने अपने खर्च पर शबनम का इलाज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में उसकी आंत और गर्भाशय फटा पाया गया। रक्तस्राव होने से संक्रमण बढ़ गया था। गंभीर हालत में उनको असंध रोड के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

मंगलवार को उपचार के दौरान शबनम ने दम तोड़ दिया। शिकायत में बताया गया कि क्लीनिक संचालक ने शबनम के उपचार के लिए 42 हजार रुपये पानीपत के अस्पताल में जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed