फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman from Panipat was held hostage and gang-raped in Jind, her daughter was also molested.

Panipat News: पानीपत की महिला को जींद में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, बेटी से भी की छेड़खानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A woman from Panipat was held hostage and gang-raped in Jind, her daughter was also molested.
पानीपत। पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को जींद के एक होटल में चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे तीन माह तक बंधक बनाकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर उसे तीन लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराए। घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी की और गहने भी उठाकर ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक और मैन्यु को नामजद करते हुए उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

महिला ने चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले जींद के एक होटल में काम करती थी। जहां पर उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई। उनकी फोन पर बात होने लगी तो अभिषेक ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि जींद के होटल में बैठकर बात करेंगे और चाय पिएंगे। वह होटल पहुंची तो आरोपी ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, साथ ही 10 हजार रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। तीन दिन बाद उसे वहां से छोड़ दिया।
विज्ञापन


जींद में बनाया बंधक, तीन लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई
महिला ने बताया कि उसके पति की तबीयत खराब हुई तो अभिषेक और उसका एक अन्य साथी मैन्यु अक्तूबर 2025 को उनके घर पर पहुंचे और 16 साल की नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। पिस्तौल दिखाकर उनके घर पर रखे जेवर भी अपने पास रख लिए। अगले दिन आरोपी उसे लेकर जींद पहुंचे और तीन माह तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान अभिषेक, मैन्यु और उनके अन्य साथियों ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने उसे तीन लाख रुपये में बेचने की योजना बना ली। 22 जनवरी को उसने किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने पति से संपर्क किया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर पानीपत पहुंचे। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed