फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A very modern fire station will be built in the industrial city at a cost of Rs 18 crore

Panipat News: औद्योगिक नगरी में 18 करोड़ में बनेगा अति आधुनिक दमकल केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A very modern fire station will be built in the industrial city at a cost of Rs 18 crore
पानीपत। औद्योगिक नगरी की सबसे बड़ी जरूरत में से एक अति आधुनिक दमकल केंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-25 में बनने वाले दमकल केंद्र का करीब 18 करोड़ रुपये का टेंडर मंजूर कर दिया है। इसके वर्क ऑर्डर करने के लिए हाई परचेज कमेटी को इसका वर्क ऑर्डर करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी में करीब 20 हजार इकाइयां हैं। पानीपत शहर के अलावा आसपास के गांवों में भी फैक्टरियां हैं। यहां दमकल केंद्र अपेक्षाकृत कमजोर था। हालांकि आग की घटनाओं को देखते हुए दमकल केंद्र के शहर में तीन प्वाइंट बनाए गए हैं। हाली पार्क में मुख्य कार्यालय है। इसके साथ जीटी लालबत्ती चौक और सेक्टर-25 में केंद्र है। दमकल केंद्र में सामान्य मशीन हैं। फैक्टरी में आग पर काबू पाना काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में पानीपत रिफाइनरी, थर्मल व एनएफएल के दमकल केंद्र का भी सहारा लेना पड़ता है। उद्यमी लंबे समय से अति आधुनिक दमकल केंद्र की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन


बॉक्स
दो एकड़ में होगा दमकल केंद्र

अति आधुनिक दमकल केंद्र सेक्टर-25 में दो एकड़ में बनाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इसकी जमीन नगर निगम को दी है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों इसका टेंडर लगाया था। पहले कर्मचारियों के क्वार्टर इसमें प्रस्तावित थे। इस प्रस्ताव हाई पावर परचेज कमेटी के पास विचाराधीन था। गत दिनों नगर निगम चुनाव की आचार संहिता के चलते मंजूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
उद्यमियों ने की सराहना
अति आधुनिक दमकल केंद्र का टेंडर मंजूर होने पर उद्यमियों ने राहत की लंबी सांस ली है। यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के प्रधान रमन छाबड़ा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में इसकी लंबे समय से मांग थी। इससे आग की घटनाओं को तुरंत रोका जा सकेगा। जिससे उद्यमियों का नुकसान कम होगा। एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-टू के प्रधान श्री भगवान अग्रवाल ने बताया कि अति आधुनिक दमकल केंद्र उद्योगों की बड़ी मांगों में से एक है। इसके मूर्त रूप में आने के बाद उद्यमियों की बड़ी चिंता कम होगी।

बॉक्स
ये होंगी सुविधाएं
आधुनिक दमकल केंद्र में अधिकारियों का कार्यालय होगा। इसके अतिरिक्त परिसर में आधुनिक मशीन, आधुनिक उपकरण व आग बुझाने वाली गैस और बड़ी बिल्डिंग में लगी आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। दमकल केंद्र पर मॉक ड्रिल और फायर उपकरण रखने के लिए स्थान बनाया जाएगा। यहां वाटर ब्राउजर, फायर फाइटर और बुलेट फायर जैसे आधुनिक उपकरण होंगे।

वर्जन :
औद्योगिक शहर में अति आधुनिक दमकल केंद्र की बड़ी मांग थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका टेंडर मंजूर कर दिया है और इसके वर्क ऑर्डर के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। इसके मूर्त रूप में आने के बाद आग की किसी घटना या आपात स्थिति से निपटा जा सकेगा।
प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed