फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A trolley laden with shuttering material overturned, laborer died due to suffocation

Panipat News: शटरिंग के सामान से लदी ट्राॅली पलटी, मजदूर की दबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
A trolley laden with shuttering material overturned, laborer died due to suffocation
पानीपत। नई सब्जी मंडी के पास शटरिंग के सामान से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए कई निजी अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शिवपुरी रुदौली गांव निवासी गीता ने चांदनी बाग थाने की पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह कई साल से गीता कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। वह अपने पति बृजपाल के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रही हैं। वह छह बच्चों की मां हैं। बड़ी बेटी कीर्ति की शादी हो चुकी है। अब पति बृजपाल कीर्ति के पास ही रहता था। वह 18 मार्च को मजदूरी करने विकास नगर स्थित फौजी शटरिंग स्टोर पर गया था। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरवाकर सब्जी मंडी जा रहा था। उसका पति बृजपाल ट्राॅली के ऊपर सामान पर बैठा था। चालक विक्रम लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी बीच ट्राॅली पलट गई। बृजपाल ट्राॅली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक विक्रम वहां से फरार हो गया। लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए। उन्हें हादसे की सूचना दी गई। वह डॉक्टरों की सलाह पर बृजपाल को लेकर रोहतक पीजीआई गई। वहां से रात में उसे दिल्ली ले गए। 21 मार्च रात में बृजपाल की गंभीर चोटों की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed