{"_id":"64a2fed09a1745249b04a7b6","slug":"a-three-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-water-filled-in-a-pit-in-panipat-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: पानीपत में तीन साल की बच्ची की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत, खेलते हुए गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: पानीपत में तीन साल की बच्ची की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत, खेलते हुए गिरी
Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:31 PM IST
सार
पीड़ित प्रवासी परिवार 20 दिन पहले गांव छिछड़ाना स्थित मुर्गी फार्म में काम करने आया था। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के गांव छिछड़ाना में मुर्गी फार्म में रह रहे प्रवासी परिवार की तीन साल की बच्ची की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची फार्म में कमरे के बाहर आंगन में खेल रही थी। यहीं पर गड्ढे में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मतलौडा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मुर्गीफार्म में गड्ढे का जायजा लिया। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा जिला निवासी गोकुल साकेत ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता है। जिसमें बड़ी बेटी करीना साकेत (03) थी। बेटा डेढ़ साल का है। वह पत्नी आरती व बच्चों के साथ 20 दिन पहले गांव छिछड़ाना में नटराज श्री मुर्गी फार्म में काम करने आया था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी आरती भी उसके साथ यहीं पर काम करती है। रविवार दोपहर सवा दो बजे वो मुर्गी फार्म में काम कर रहे थे। बेटी करीना खेल रही थी। खेलते खेलते करीना अचानक आंखों से औझल हो गई। उसने पत्नी आरती के साथ करीना की पूरे फार्म में तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा।
उन्होंने यहां गड्ढे में भरे पानी में जांच की तो करीना डूबी मिली। वो करीना को लेकर एक निजी अस्पताल में गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां मुर्गी फार्म में 10 फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा है। करीना की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।