फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A stadium will be built in the district in the name of Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा के नाम से जिले में बनेगा स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
A stadium will be built in the district in the name of Neeraj Chopra
पानीपत। जेवलिन थ्रो में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पानीपत के गांव खंदडा निवासी नीरज चोपड़ा के नाम से जल्द स्टेडियम बनेेगा। इस मांग को लेकर मंगलवार को मेयर अवनीत कौर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी मिलीं। मेयर की इस मांग पर सीएम ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस पर विचार-विमर्श करेंगे और योजनाबद्ध तरीक से इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि नीरज चोपड़ा के नाम का स्टेडियम उनके गांव खंदडा में बनेगा या किसी अन्य जगह, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके गांव की पंचायती जमीन पर इसे बनाया जा सकता है। नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से करीब 200 मीटर दूर उनके गांव की ही करीब आठ एकड़ पंचायती जमीन है। जिसे ग्राम पंचायत स्टेडियम के लिए दे सकती है। हालांकि इससे पहले भी करीब पांच एकड़ में स्टेडियम प्रस्तावित था, लेकिन इस जमीन के विवादित होने की वजह से पिछले तीन साल से यहां स्टेडियम नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन

नीरज के पहले स्वर्ण पदक पर सरकार ने किया था स्टेडियम का एलान
गांव के खिलाड़ियों ने बताया कि जब नीरज चोपड़ा के कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था तो सरकार ने स्टेडियम बनाने का एलान किया था लेकिन तीन साल बाद भी स्टेडियम नहीं बन सका। उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा खेल की शुरुआत करना चाहता है, तो वह एक-दो दिन स्कूल में अभ्यास करके वापस अपने घर लौट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज के नाम से स्टेडियम को लेकर सीएम से की मुलाकात
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम से स्टेडियम बनवाने को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की गई है। जिले में कहीं भी उनके गांव खंदरा या किसी अन्य जगह नीरज के नाम से स्टेडियम बनवाने की बात रखी गई। सीएम ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस प्रोजेक्ट के बारे में गहनता से विचार विमर्श करेंगे। - अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed