फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A special team will investigate the case of the arrest of a fake sales tax inspector.

Panipat News: फर्जी सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर पकड़े जाने के मामले में विशेष टीम करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A special team will investigate the case of the arrest of a fake sales tax inspector.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीएम फ्लाइंग ने फर्जी सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार को आरोपी से दिनभर पूछताछ की गई। प्रकरण में पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जगाधरी और पंचकूला के जिन इंस्पेक्टरों के नाम सामने आए हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी, इसके लिए एसपी ने थाने की एक स्पेशल टीम का गठन किया है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सअप चैट को भी कब्जे में लिया है, जिसमें दलाली और अवैध वसूली के खेल के कई नए तथ्य सामने आए। आरोपी यूपीआई से ऑनलाइन रकम अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराता था, इसके बाद विभागीय अधिकारियों तक नकद पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार देर रात को बिंझौल गांव के मनमोहित को गिरफ्तार किया था। आरोपी सेल्स इंस्पेक्टर बनकर ट्रांसपोर्टर और कूरियर की गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहा था। उसने देवेंद्र के नाम से फर्जी सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के नाम आईडी कार्ड भी बनवाया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी पानीपत के अलावा, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, जगाधरी में भी वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों के कुछ इंस्पेक्टर उसके संपर्क में थे जिनसे उसकी लगातार बात हो रही थी। पूछताछ में आरोपी ने रमेश मांडी व अभिनव पूनिया सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर पानीपत, हंसलाल ईटीओ, वीरेंद्र इंस्पेक्टर जगाधरी, पवन इंस्पेक्टर करनाल, राकेश इंस्पेक्टर कुरुक्षेत्र, अजय इंस्पेक्टर पंचकूला से मिलीभगत कर उसने कई बार कूरियर व ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां पकड़वाई हैं। उनकी सेटिंग कर जुर्माना राशि को कम कराकर अनुचित लाभ भी अर्जित किया। सभी के खिलाफ सीएम फ्लाइंग में तैनात एसआई राज सिंह की शिकायत पर किला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विभाग में भी खलबली, अधिकारी बोले-अभी अधिकारिक रूप से नहीं मिली कोई रिपोर्ट : फर्जी सेल्स टैक्स अधिकारी के पकड़े जाने के बाद जो खुलासे हुए हैं उससे विभाग में भी खलबली मची हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी उनके पास अधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed