फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A ring road will be built in the city, which will provide relief from traffic jams.

Panipat News: शहर में बनेगा रिंग रोड, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A ring road will be built in the city, which will provide relief from traffic jams.
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में रिंग रोड बनाया जाएगा। प्रशासन जल्द इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को देगा। एनएचएआई इसमें आगामी काम करेगा। रिंग रोड न होने से असंध रोड नहर बाईपास समेत शहर में कई जगह भारी वाहनों के आने से शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। रिंग रोड बनने के बाद तीन नेशनल हाईवे और दो स्टेट हाईवे भी जुड़ जाएंगे। प्रशासन का एक महीने में इसका प्रस्ताव बनाने का दावा है। वहीं दशहरा के बाद शहर के बाजार में भी सप्ताह में एक दिन की छुट्टी का नियम लागू किया जाएगा।
प्रशासन ने मंगलवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी और सुरक्षित वाहन स्कूल पॉलिसी की बैठक में रिंग रोड बनाने समेत अन्य यातायात सुधार के 15 विषयों पर चर्चा की। बैठक में उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने रिंग रोड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी शहरों में रिंग रोड बनाए गए हैं। पानीपत में भी इसकी जरूरत है। इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑड-ईवन सख्ती से होगा लागू
उपायुक्त ने ऑड-ईवन नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे वायु प्रदूषण और यातायात दोनों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। कॉमर्शियल प्रयोग में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त किया जाएगा। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन बाजार में एक दिन की छुट्टी का नियम दशहरा के बाद लागू करेगा। वहीं त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए सुबह 10 से रात आठ बजे तक ऑटो, रिक्शा या दूसरे वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस इसे वीरवार को लागू कर सकती है। वहीं एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग शुल्क बढ़ाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एनएच-44 के दोनों तरफ खड़े वाहनों से होने वाली अव्यवस्था और दुर्घटनाओं को देखते हुए इन पर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जगहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी
शहर में सात स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चौक-चौराहों को व्यवस्थित करने के लिए बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। बैठक में सिवाह नहर, रेलवे रोड मरम्मत और खादी आश्रम के सामने पानी निकासी पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम की क्रेनों की मरम्मत के साथ नई क्रेनों की खरीद करेगा। सिवाह गांव के पास नहर के किनारे रेलिंग लगाई जाएगी। सड़क किनारे पेड़ों व झाड़ियों की छंटाई की जाएगी। मौके पर एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीएमओ विजय मलिक, डीईओ राकेश बूरा, आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश मौजूद रहे।

रिंग रोड प्रस्तावित
रिंग रोड को पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांव से सीधे पानीपत-जींद रोड और फिर आगे सीधे रिफाइनरी के नजदीक पानीपत-असंध रोड पर मिलाया जा सकता है। इससे आगे एनएच-44 में मिलाया जाएगा। जीटी रोड सेक्टर-18 से ड्रेन नंबर-दो के साथ पानीपत-हरिद्वार हाईवे तक बनाया जाएगा। यह हाईवे आगे एनएच-44 में मिलता है। इसके साथ ही एनएच-44 से पानीपत-रोहतक हाईवे निकलता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article