फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A rally was organised to make the villagers aware about Beti Bachao-Beti Padhao.

Panipat News: रैली निकाल ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में किया जागरूक

Thu, 04 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A rally was organised to make the villagers aware about Beti Bachao-Beti Padhao.
जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग। स्रोत : विभाग
सनौली। पत्थरगढ़ गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर सभा और जागरूक रैली निकाली गई। इसकी अगुवाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. दीपक सैनी ने की। इसका उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, भ्रूण हत्या को रोकना और लिंगानुपात को ठीक करनरिहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अनैतिक कार्य है और ऐसा करना महापाप है। आज लड़कियां छोटे से बड़ों पदों पर कार्य कर रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बेटी मां बनकर सृष्टि की रचना करने जैसा पवित्र काम करती हैं। पत्नी और बहन बनकर अपने सामाजिक दायित्व को निभाती हैं। बेटियों की कमी के कारण समाज में अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है। यदि बेटियां ही नहीं होंगी तो बहू कहां से आएंगी। हमें बेटा बेटी में कोई फर्क न कर बेटियों की शिक्षा पर जोर देना होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार और स्वास्थ्यकर्मी सोनू रावल ने पीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed