फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A girl from Assam was sold for 60 thousand by convincing her of a job

असम की लड़की को नौकरी का झांसा देकर 60 हजार में बेचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
A girl from Assam was sold for 60 thousand by convincing her of a job
असम की 22 वर्षीय युवती को काम दिलाने का झांसा देकर पानीपत लाया गया और फिर वार्ड 11 की एक महिला ने उसे सेक्टर 13-17 में मकान मालिक को 60 हजार रुपये में बेच दिया गया। युवती ने असम में अपने परिजनों को फोन कर इस बारे में बताया। परिजनों ने असम के वन स्टॉप सेंटर से मदद मांगी। असम से पानीपत वन स्टॉप सेंटर में कॉल की सूचना दी गई। मामले में कार्रवाई करते हुए वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज ईशा वर्मा मान ने डीएसपी मुख्यालय की मदद से गत 23 मार्च की रात एक बजे ही युवती को सेक्टर 13-17 से मुक्त कराया।
विज्ञापन

23 मार्च की रात 10 बजे उनके पास असम के उदलगुरी से पानीपत वन स्टॉप सेंटर से फोन आया और पानीपत में 22 वर्षीय युवती को बेचने की सूचना दी गई। वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज ने डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के संज्ञान में मामला डाला और पुलिस की मदद से 23 मार्च की रात करीब एक बजे उन्होंने युवती को सेक्टर 13-17 स्थित एक मकान से मुक्त कराया। युवती की काउंसलिंग हुई तो खुलासा हुआ कि उसे वार्ड 11 निवासी सीमा नामक एक महिला जॉब दिलाने का झांसा देकर पानीपत बुलाया था। उसे सेक्टर 13-17 एक मकान में करीब 60 से 70 हजार में बेच दिया। मकान मालिकों ने घर में बर्तन साफ और घर का काम कराया।
विज्ञापन

युवती ने काउंसलिंग में बताया कि मकान मालिक व मालकिन उसे परिवार में बातचीत नहीं करने देते थे। जब वह भी फोन करने की बात कहती तो मालकिन काम करने का दबाव डालती। जिसके बाद उसने गत 23 मार्च को मौका मिलते ही अपने पिता को फोन किया और आपबीती बताई। परिजनों आनन फानन में पानीपत पहुंचे और वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधिका से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत पहुंचे युवती के परिजनों ने बताया कि फिलहाल उनकी बेटी डरी हुई है। वह अपनी मां से मिलना चाहती है। वह आसाम में पहुंचकर सखी सेंटर और असम की पुलिस की मदद से आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed