फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A DPR worth Rs 48 crore was prepared for the new storm water system in Sector 11-12, and now a tender has been issued for its cleaning for Rs 1.80 crore.

Panipat News: सेक्टर-11-12 नई स्ट्रॉम वाटर के लिए बना दी थी 48 करोड़ की डीपीआर, अब इसी का 1.80 करोड़ में सफाई का लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A DPR worth Rs 48 crore was prepared for the new storm water system in Sector 11-12, and now a tender has been issued for its cleaning for Rs 1.80 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। निगम अधिकारियों ने सेक्टर-11-12 की नई स्ट्रॉम वाटर के लिए करीब 48 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली। इसको स्थानीय अधिकारियों से पास भी करा लिया। दो अधिकारियों का तबादला होने के बाद स्ट्रॉम वाटर को चालू कराने की बात उठी तो डीपीआर में बनाए मोटे बजट को देख हर किसी की सांस फूल गई। नगर निगम ने अब इसी लाइन की सफाई का काम 1.80 करोड़ रुपये में कराने की डीपीआर बनाई है। सेक्टर-11 में स्ट्रॉम वाटर की सफाई के लिए 79.22 लाख रुपये का एक टेंडर लगा थी दिया। यह टेंडर इसी महीने फाइनल किया जाएगा। निगम बाकी राशि का सेक्टर-12 का दूसरा टेंडर लगाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-11-12 के सीवर और स्ट्रॉम वाटर का जिम्मा 2016 में नगर निगम को दिया था। नगर निगम ने नौ साल तक इसकी सफाई तक नहीं कराई। लोगों के समस्या उठाने पर अधिकारियों ने स्थायी समाधान करने की बजाय स्ट्राॅम वाटर और सीवर के उल्टे सीधे कनेक्शन तक जोड़ दिए। अब दोनों सेक्टरों में पानी निकासी की समस्या गंभीर हो गई। थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। ऐसे में सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एचएसवीपी और नगर निगम अधिकारियों की पिछले महीने संयुक्त बैठक की थी। जिसमें एचएसवीपी ने सेक्टर-11 और 12 के सभी कार्य नगर निगम को सौंप दिए थे।
विज्ञापन

डीपीआर नया बनाने की तैयार की
नगर निगम अधिकारियों ने डीपीआर को देखा तो करीब 48 करोड़ की मिली। जिसमें नया स्ट्रॉम वाटर बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। इससे पहले विकल्प नहीं देखे गए। ऐसे में अधिकारियों ने नए सिरे से काम किया। जिसमें स्ट्रॉम वाटर की सफाई और कनेक्शन अलग करने का फैसला लिया। इसके लिए 1.80 करोड़ की एस्टीमेट बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरवासी बाेले निकासी ठप पड़ी

सेक्टर-11 के डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि पानी निकासी ठप पड़ी है। सीवर भी जाम रहते हैं। बारिश होने पर सारा पानी सड़कों व गलियों में जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों का घरों से निकल पान भी मुश्किल हो जाता है। वे कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। सेक्टर-12 के अशोक गर्ग ने बताया कि सेक्टर में रहना मुश्किल हो गया है। पानी निकासी के कोई प्रबंध नहीं हैं।


सेक्टर-11-12 में स्ट्रॉम वाटर की सफाई का एक टेंडर लगाया गया है। निगम दूसरा टेंडर भी जल्द ही लगाएगा। इसमें सफाई से काम चल सकता है। ऐसे में नया बनाने की फिलहाल आवश्यकता नहीं है।

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed