फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A digital blueprint for sports facilities in government schools will be created.

Panipat News: सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं का बनेगा डिजिटल खाका

Tue, 30 Jun 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A digital blueprint for sports facilities in government schools will be created.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। विभाग ने सभी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से स्कूलों में उपलब्ध खेल संसाधनों के साथ-साथ भविष्य में आवश्यक खेल सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा।
इसका उद्देश्य खेलों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा विकसित करना और विद्यार्थियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, जिले के सभी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी। इसी डाटा के आधार पर भविष्य में खेल मैदान, कोर्ट, उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


दो श्रेणियों में देनी होगी जानकारी
स्कूलों को पोर्टल पर दो अलग-अलग श्रेणियों में जानकारी दर्ज करनी होगी। पहली श्रेणी में वर्तमान में उपलब्ध खेल सुविधाओं का पूरा विवरण देना होगा, जबकि दूसरी श्रेणी में भविष्य में आवश्यक खेल संसाधनों और आधारभूत ढांचे की जानकारी दर्ज करनी होगी। पोर्टल पर इनडोर, आउटडोर और मिश्रित खेल गतिविधियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का अलग-अलग विवरण अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
जानकारी अपलोड करने के लिए स्कूलों को चार चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले स्कूल अपने मौजूदा एमआईएस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक खेल के लिए उपलब्ध और आवश्यक सुविधाओं का विवरण भरेंगे।
सिस्टम से तैयार रिपोर्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर और विद्यालय प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर किए जाएंगे। अंत में हस्ताक्षरित पीडीएफ रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

9 जुलाई तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 9 जुलाई तक पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर स्कूलों को तत्काल सहायता मिल सके।

खेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति होगी स्पष्ट
स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल के माध्यम से पहली बार जिले के प्रत्येक सरकारी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन विद्यालयों में खेल मैदान, कोर्ट, उपकरण और अन्य संसाधनों की कमी है तथा किन संस्थानों में अतिरिक्त सुविधाओं की आवश्यकता है। इसी डाटा के आधार पर भविष्य में खेल बजट और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


वर्जन

शिक्षा विभाग की यह पहल सरकारी स्कूलों में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित प्रारूप में समय पर जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जिले के स्कूलों में खेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाकर खेल आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed