फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A businessman was duped of Rs 45.30 lakh by claiming someone else's plot as his own.

Panipat News: दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर व्यापारी के साथ 45.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 45.30 lakh by claiming someone else's plot as his own.
पानीपत। सेक्टर-24 निवासी व्यापारी को दूसरे व्यक्ति का प्लॉट दिखाकर 45.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। सैनी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अलीपुर गांव में दो हजार गज का प्लॉट बेचने का झांसा देकर ठगी की। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने स्पेशल डिटेक्टिव टीम से जांच कराई। प्रथम दृष्टया में आरोप सही मिलने पर किला थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अमर भवन चौक पर पर्दों की दुकान है। दिसंबर 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी। इसमें अलीपुर खालसा गांव में फ्री जोन में दो हजार वर्गगज जमीन बेचने से संबंधित थी। इस पर 80 लाख रुपये कीमत भी लिखी हुई थी। पोस्ट देखने के बाद उसने सैनी कॉलोनी निवासी अनिल के नंबर पर संपर्क कर बात की और जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अनिल उनकी दुकान पर आया और अपने नाम पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिखाई। जिसे देखकर उन्होंने सौंदा तय कर लिया।
विज्ञापन

इसी बीच 24 दिसंबर को 15 लाख रुपये लेकर उसने बयाना लिखवा दिया। अलग अलग समय में 17 लाख रुपये और ले लिए। एक फरवरी 2026 को रजिस्ट्री कराने का समय तय किया गया था। उन्होंने 29 जनवरी को ही अनिल ने फोन कर उसे रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। अनिल ने कहा कि आज ही करवा लो, उसे फिर बाहर जाना है। वो गाड़ी लेकर उनकी दुकान पर आया। दोनों घरौंडा के लिए चल पड़े, लेकिन रास्ते में बैंक पर पहुंचकर उसने रुपये ट्रांसफर कराने के लिए कहा। इसके बाद उसने 28.50 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए लेकिन वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed