{"_id":"687eae2f21d061a944068ca6","slug":"a-2-s-badminton-academy-players-won-28-trophies-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140657-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ए-2-एस बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने जीती 28 ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ए-2-एस बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने जीती 28 ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पानीपत क्लब में आयोजित 14वीं जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में ए-2-एस बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों ने 28 ट्रॉफी जीती हैं। यह उपलब्धि एकेडमी के मुख्य कोच सुमन कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने हासिल की है। एकेडमी में सोमवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
कोच सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी से अंडर-11 में मेधांश लड़कों सिंगल्स में रनर-अप रहे। वहीं रूही और अदित्री की जोड़ी ने गर्ल्स डबल्स में रनर-अप रहीं। मेघन और मेधांश की जोड़ी ने अंडर-11 और अंडर-13 दोनों वर्गों में बॉयज डबल्स के खिताब जीते। अंडर-15 वर्ग में यश्वी सैनी ने गर्ल्स सिंगल्स में रनर-अप और अभिश्री जेना के साथ गर्ल्स डबल्स में भी उपविजेता रहीं। सारस ने बॉयज सिंगल्स में रनर-अप स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में यश्वी ने गर्ल्स सिंगल्स तथा अभिश्री के साथ डबल्स का खिताब जीता जबकि सारस और यश्वी की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में रनर-अप रही। अंडर-19 वर्ग में यश्वी ने गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता। गर्ल्स डबल्स में भक्ति और अभिश्री जेना की जोड़ी विजेता रही जबकि यश्वी और यश्वी सैनी की जोड़ी रनर-अप रहीं। मिक्स्ड डबल्स में यश्वी-आदित्य की जोड़ी उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में यश्वी ने महिला सिंगल्स तथा अभिश्री जेना के साथ महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। मिक्स्ड डबल्स में भक्ति और अभिषेक की जोड़ी ने जीत दर्ज की।