फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीएम ब्राह्मणों के सच्चे हितैषी : दीपेन्द्र हुडा

सीएम ब्राह्मणों के सच्चे हितैषी : दीपेन्द्र हुडा

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Panipat
Panipat Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव भंडेरी में ब्राह्मण समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोहतक लोस क्षेत्र के सांसद दीपेन्द्र हुडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने की। इस दौरान दोनों ही सांसदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को ब्राह्मण समाज का सच्चा हितैषी बताया।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब भी सरकार आमजन हित में कोई नीति बनाती है तो उसका केवल रोहतक, झज्जर और सोनीपत के लोगों को ही लाभ नहीं मिलता बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को लाभ मिलता है। मगर कुछ लोगों को दर्द इस विकास का नहीं बल्कि कुर्सी का हो रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सरकारी नौकरियों में भी ब्राह्मण समाज के लिए मांग की। सांसद ने मंच पर मौजूद ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर को जल्द से एएसपी बनाने की मांग भी मांग की। डॉ. शर्मा ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों की बदौलत आज फिर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के दो खिलाड़ी बजरंग और अमित दहिया देश के लिए पदक लेकर आए हैं। इस मौके पर भंडेरी सहित आधा दर्जन गांवों की पंचायत ने सामूहिक मांगें दीपेन्द्र के सामने रखी जिनको पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए सांसद ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बादली के विधायक नरेश शर्मा, आयुर्वेदिक यूनानी बोर्ड के चेयरमैन संजय आत्रेय, कांग्रेसी नेता चक्रवर्ती शर्मा, गौड़ शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधान रामकरण शर्मा, बरोदा के विधायक श्रीकृष्ण हुडा, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, कथूरा ब्लाक कांग्रेस पार्टी के प्रधान खजान शर्मा, राजू भंडेरी, श्यामलाल वशिष्ठ भंडेरी, सत्यनारायण कथूरा, भंडेरी के सरपंच रामफल शर्मा, रविन्द्र मोर, परमेन्द्र जौली, कुलदीप गंगाना और सतबीर आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed