{"_id":"84-57328","slug":"Panipat-57328-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोपी किशोर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोपी किशोर काबू
Panipat
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। जिले के एक गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ दुराचार की शिकायत के बाद थाना गन्नौर पुलिस ने आरोपी नाबालिग कोे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम यहां के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसके पड़ोस के एक किशोर ने उसकी बच्ची के साथ बहकाकर दुराचार किया है। उसने बताया कि वह किसी कार्य से चार दिन के लिए बाहर गया हुआ था जब उसने आकर देखा तो घटना का पता चला। बच्ची की हाल चिंताजनक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है जिसे गांव से ही गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी किशोर की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष है जिसके चलते उसे अदालत में पेश कर बाल सुधार भेज दिया गया है। मामले का आरोपपत्र भी शीघ्र ही न्यायालय में भेज दिया जाएगा।