{"_id":"84-56691","slug":"Panipat-56691-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच-सरपंच चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच-सरपंच चुनाव की अधिसूचना जारी
Panipat
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत के जिन गांवों और वार्डों के सरपंच और पंचों के पद किसी कारणवश रिक्त हैं। उनके चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर मतदाता सूचियों को अपडेट करने और संशोधन के निर्देश दिए हैं।
डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत समीरपाल सरो ने बताया कि ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों की वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूचियाें को 12 जून से 19 जून तक तैयार होगा। इन ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन 20 जून को किया जाएगा। जबकि मतदाताओं से उनके दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित है। इन दावों और आपत्तियों का निपटान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 28 जून तक होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जुलाई को होगा।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के लिए मुफ्त अवलोकन को मतदाता सूचियां ग्राम पंचायत, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत, संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, संबंधित तहसीलदार, जिला परिषद के कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगी। गांव निंबरी में सरपंच का पद रिक्त है। गांव बराना के आठ वार्ड में पंच, भादड़ के वार्ड छह, अलुपुर के वार्ड सात, डिडवाड़ी के वार्ड पांच, ब्राह्मण माजरा में वार्ड नौ, बिजावा वार्ड तीन, बलाना वार्ड आठ, राणा माजरा वार्ड एक, मनाना वार्ड-13 और 20, नरायणा में वार्ड आठ, ढोढपुर में वार्ड सात और जौरासी खास के वार्ड तीन में पंच के पद रिक्त हैं।