{"_id":"84-56450","slug":"Panipat-56450-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुराचार
पानीपत ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा (सोनीपत)। क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 29 मई की रात वह घर पर अकेली थी और करीब साढे़ ग्यारह बजे गांव के सोनू, प्रदीप व संदीप उसके घर में घुस आए और उससे जबरन सामूहिक दुराचार कर फरार हो गए।
उसने बताया कि पहले तो वह शर्म से बात को दबाए रही किंतु बाद में उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराए जाने पर दुराचार की पुष्टि होने पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन