Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मजबूत कानून के साथ पुलिस की कार्रवाई हो

मजबूत कानून के साथ पुलिस की कार्रवाई हो

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात ढीली कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई से हो रही है। शिकायत करने के बाद भी छेड़छाड़ के आरोपियों का कुछ नहीं बिगड़ पाता। कानूनी दाव पेंच अपनाकर वे तुरंत बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता को दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को देखते हुए अमर उजाला माई सिटी ने आईबी पीजी कालेज की छात्राआें से बात की। छात्राओं ने ढीली कानून व्यवस्था को इसका कारण माना है।
विज्ञापन


गली और सड़क पर लड़कियां-महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मनचले सड़क पर किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। ऐसे लड़कों को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। वे अपनी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। पुलिस को ऐसे लड़कों पर सख्ताई से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

- नरिंदर, छात्रा

किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर महिला शिकायत कर देती हैं, लेकिन ऐसे लोग अपनी हरकतों को अंजाम देकर कानून का सहारा लेकर बच निकलते हैं। इसके बाद लड़कियों व महिलाओं को भी इनसे डर लगने लगता है। मनचलों पर कार्रवाई करने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजल, छात्रा

महिलाएं सड़क व गली में ही नहीं बल्कि घरों में भी असुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ घर के बाहर व अंदर ही छेड़छाड़ व छीना झपटी की वारदात हो जाती है। पुलिस को शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी पहचान न होने की कहकर बात टालने का प्रयास करते हैं।

- रजिंदर कौर, छात्रा

स्कूल व कालेजों के गेट के बाहर मनचले हर समय खड़े रहते हैं। पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। कई बार तो मनचले लड़कियों के पीछे पूरे रास्ते लगे रहते हैं। इससे उनको खासी परेशानी उठानी पड़ती है। लड़कियां अपने स्तर पर विरोध करती हैं, लेकिन मनचलों का इस पर कोई असर नहीं होता।
- शारदा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed