{"_id":"660b233fdefabf7676027737","slug":"99-domestic-and-commercial-cylinders-recovered-from-the-shop-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116160-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकान से बरामद किए 99 घरेलू और व्यवसायिक सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकान से बरामद किए 99 घरेलू और व्यवसायिक सिलिंडर
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल की टीम ने सोमवार को सिवाह गांव स्थित एक दुकान का औचक निरीक्षण कर 99 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सिवाह में दिनेश वासी सिवाह द्वारा गांव के मेन बाजार वाली सड़क पर शराब ठेका देशी अंग्रेजी के साथ स्थित दुकान में फर्जी गैस एजेंसी चलाई जा रही है। इस द्वारा अलग-अलग कंपनी के गैस सिलिंडरों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि पर बेचकर घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजरी की जा रही है।
इस सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के उप निरीक्षक राजसिंह, गुप्तचर इकाई से राज, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक राजीव सैनी व सुशील कुमार शामिल रहे। इनकी संयुक्त टीम द्वारा मौका पर पहुंचकर दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार दुकान पर हाजिर मिला। जिसने दुकान के बाहर उत्सव गैस सर्विस के नाम से बोर्ड लगाया हुआ था। टीम द्वारा दिनेश से गैस एजेंसी चलाए जाने बारे दस्तावेज मांगे गए। जो मौका पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इस दौरान दुकान के बाहर कुल 54 घरेलू गैस सिलिंडर मिले। जिनमें 21 खाली घरेलू गैस सिलिंडर इंडेन, एक आधा भरा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर इंडेन, चार खाली घरेलू गैस सिलिंडर भारत गैस, आठ भरे घरेलू गैस सिलिंडर एचपी, 20 खाली घरेलू गैस सिलिंडर एचपी के बरामद हुए। इनके अलावा दुकान के अंदर 45 गैस सिलिंडर मिले। जिनमें चार खाली व्यवसायिक सिलिंडर एचपी, पांच भरे व्यवसायिक सिलिंडर एचपी, तीन भरे व्यवसायिक सिलिंडर इंडेन, तीन भरे व्यवसायिक सिलिंडर भारत गैस, एक छोटा भरा एचपी सिलिंडर, 23 भरे घरेलू गैस सिलिंडर एचपी, छह खाली घरेलू गैस सिलिंडर इन्डेन बरामद हुए।
विज्ञापन
इतनी ज्यादा तादाद मे गैस सिलिंडर बरामद होने बारे दिनेश कुमार से पूछने पर उसने बताया कि वह इन गैस सिलिंडरो को दादा खेडा इन्डेन गैस एजेंसी विकास नगर पानीपत, सिलक इंडन गैस एजेंसी नौल्था और उत्सव गैस एजेंसी राज नगर से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य में खरीद कर लाता है और 100 रुपये प्रति सिलिंडर अपना कमीशन लेकर आगे बेचता है।
इस संबंध में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी देवेंद्र कुमार ने दिनेश कुमार के खिलाफ अभियोग दर्ज करने बारे थाना सेक्टर 29 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अब मामले पर कार्रवाई कर रही है।