{"_id":"613d001d8ebc3e3eb02213d7","slug":"937-vaccines-in-dera-baba-jodh-sachiyar-and-1628-in-bapoli-chc-panipat-news-knl82899428","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा जोध सचियार में 937 और बापौली सीएचसी में लगे 1628 टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा जोध सचियार में 937 और बापौली सीएचसी में लगे 1628 टीके
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते हुए स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग व डेरा बाबा जोध सचियार कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जीटी रोड डेरा बाबा जोध सचियार में तीसरा मेगा कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । इस कैंप में 937 लोगों को कोरोनारोधी का टीका लगाया गया। उधर, बापौली सीएचसी में 1628 लोगों को टीके लगाए गए।
इस अवसर पर कमेटी डेरा बाबा जोध सचियार के प्रधान सुरजीत सिंह भयाना ने कहा कि डेरे पर तीसरा मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लोगों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह रहा। अब हर व्यक्ति अपने आप को कोरोना से बचाना चाहता है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है, ये अच्छी बात है। लोगों से अपील है कि वो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूर करें।इस अवसर पर जसपाल सिंह भयाना, रवनीत भयाना ,अशोक भयाना व समस्त सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे ।
उधर, सीएचसी बापौली की तरफ से शनिवार को राधा स्वामी सत्संग भवन बापौली टीकाकरण कैंप लगाया गया। यहां पर 1628 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। डॉ. सोमबीर ने बताया कि बरसात के बावजूद लोगों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह था। अब हर व्यक्ति अपने आप को कोरोना से बचाना चाहता है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है, ये अच्छी बात है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार, रोहताश, राजबाला, कविता देवी, कुसुम रानी, राजकुमारी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार व दिलशाद मौजूद रहे।