फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कई परियोजनाएं जनता को किया समर्पित

कई परियोजनाएं जनता को किया समर्पित

Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कई परियोजनाएं जनता को किया समर्पित
कई परियोजनाएं जनता को किया समर्पित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों व लोगों की समस्याओं के समाधान की चाबी कसी। सीएम ने यहां पर करीब छह परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया और पानीपत में स्थित मीडिया सेंटर को शानदार बनाने का भरोसा दिया।
सोमवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल सभागार में जिला के विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। बैठक में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सीएम की घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समालखा में बनने वाली पंजाबी धर्मशाला को लेकर विगत 21 अगस्त को नगर योजनाकार विभाग के पास केस भेज दिया गया है। जिस पर कार्रवाई चल रही है। सिवाह में खेल स्टेडियम में बस अड्डा बनाया जाएगा और हुडा सेक्टर 25 में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हड़ताड़ी में बनने वाले पॉलीक्लीनिक का केस सभी औपचारिकताएं पूरी करके पंचायत विभाग को भेज दिया गया है। यह शीघ्र ही बनाना शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिवाह में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से पांच कनाल जमीन पर सौदामनी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण व कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका केस नक्शा विभाग को भेज दिया गया है। सिवाह में ही सीवरेज सिस्टम के लिए महाग्राम योजना के तहत 10 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। जिसका एस्टीमेट जनस्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। इसके साथ-साथ महर्षि कश्यप जयंती पर की गई घोषणा अनुसार गढ़सरनाई में बनने वाले होस्टल का केस निदेशक पंचायत एवं विकास विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि रैनीवेल की घोषणा को लंबित रखा जाए। भविष्य में जब इसका बजट प्राप्त होगा, तब इस पर गौर किया जाएगा। काला आंब पर्यटक स्थल को विकसित करने पर मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने कहा कि इसमें कुछ एकड़ जमीन को अधिग्रहित किया जा सकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सारी प्रक्रिया को ई-भूमि पोर्टल पर डाले और आगे की कार्रवाई की जाएं। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि एग्रो माल में नगर निगम कार्यालय शिफ्ट करवाए जाने बाबत मार्केटिंग बोर्ड को अनुरोध किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया ।
उपायुक्त ने सीएम विंडो से संबंधित आंकड़े के बारे में कहा कि सीएम विंडो के वर्ष 2014 से संबंधित कोई शिकायत लंबित नहीं है। 2015 की दो शिकायत लंबित हैं। इसके अलावा की 46 शिकायत और 2017 की 410 शिकायतें लंबित हैं। ओवरडयू 309 शिकायतें हैं। मुख्यमंत्री ने इनके निवारण के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक महिपाल ढांडा के अनुरोध पर एसई बिजली निगम को कहा कि वे नगर निगम के अंतर्गत बाहरी कॉलोनियों व आसपास के गांवों के लगने वाले फीडरों का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के कनेक्शन व लाइन लॉस की रिपोर्ट तैयार करें।
मुख्यमंत्री ने विधायक रोहिता रेवड़ी के अनुरोध पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम आयुक्त को दीवाली से पहले शहर का सारा कूड़ा उठाकर डंप करने के भी निर्देश दिए और कहा कि दीवाली से पहले कूड़ा उठाने का विशेष अभियान चलाया जाएं।

संजौली व भालसी में स्वर्ण जयंती पार्क बनाने की सराहना की
उन्होंने संजौली और भालसी में बनाए गए स्वर्ण जयंती पार्क बनाए जाने पर एडीसी राजीव मेहता की प्रशंसा की और कहा कि कोशिश करें कि ऐसे पार्क हर गांव में बने। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत बसाड़ा गांव में सोखता गड्ढ़ों के भी चित्र प्रस्तुत किए और कहा कि इस गांव में केंद्र की टीम ने भी दौरा किया है। यह अपने आप में पूरे देश में पहला ऐसा गांव है, जहां यह योजना सफल हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आमजन से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करवाएं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बैठक के बाद स्थानीय मीडिया सेंटर का भी उदघाटन किया और मीडिया कर्मियों के साथ वार्तालाप किया।

परियोजनाओं की आधारशिला व उद्घाटन किए
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इससे पहले लघु सचिवालय परिसर में 20 एमएलडी एसटीपी जाटल रोड पानीपत, गांव बुड़शाम में इंडोर कबड्डी हॉल व गांव बुड़शाम के मिनी स्टेडियम की सीढिय़ां और चारदिवारी, राजकीय बहु तकनीकी संस्थान जाटल का उदघाटन और गांव नैन में गो अभ्यारणय, गांव बलाना में नई अनाज मंडी, ड्रेन नंबर-2 पर बरसत रोड से सनौली रोड तक बनने वाली सड़क, एलीवेटिड हाईवे के नीचे इंटरलोकिंग ब्लाकिंग और सुलभ शौचालय, बराना में राजकीय आईटीआई और राष्ट्रीय राजमार्ग एक से भालसी तक बनाई जाने वाली ड्रेन की आधारशिला भी रखी।


जनता दरबार में मंच के पीछे शार्ट सर्किट
मुख्यमंत्री आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनता दरबार में शिकायत सुन रहे थे। इसी समय मंच के पीछे शार्ट सर्किट हो गया। मंच के पीछे सायरन बजते ही सुरक्षाकर्मी पीछे गए और मौका मुआयना किया। इसके बाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मौका मुआयना किया। जिसमें सेंशर शार्ट होना पाया। इसके कुछ देर बार सायरन बजा। सुरक्षाकर्मियों ने फिर मौका देखा।


फोटो-44 से 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed