{"_id":"5956a2044f1c1b423b8b4953","slug":"91498849796-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवेन्यू पटवारी और हुडा का फील्ड चौकीदार भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवेन्यू पटवारी और हुडा का फील्ड चौकीदार भिड़े
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हुडा सेक्टर-18 स्थित हुडा कार्यालय में शुक्रवार को कंपलीशन अपडेशन की फाइल को लेकर रेवेन्यू पटवारी और हुडा का फील्ड चौकीदार आपस में भिड़ गए। पटवारी ने फील्ड चौकीदार पर पैसे मांगने के आरोप लगाए, तो फील्ड चौकीदार ने पटवारी पर गाली-गलौच के साथ ही हाथापाई करने के आरोप लगाए हैं। हुडा कार्यालय में हंगामा का शोर सुनकर हुडा एस्टेट अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-छह चौकी पुलिस से की। पुलिस ने हंगामा शांत कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-18 निवासी पटवारी बलबीर चहल शुक्रवार को हुडा कार्यालय में अपने डबल स्टोरी मकान के कंपलीशन के अपडेशन की फाइल निकलवाने के लिए पहुंचे। वहां फील्ड चौकीदार बिजेंद्र के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भिड़ गए। हुडा कार्यालय में हंगामा होता देख हुडा एस्टेट अधिकारी दीपक घणघस मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन, मामला बढ़ता गया। यह देख सेक्टर-छह चौकी पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हुडा कार्यालय में पटवारी और फील्ड चौकीदार के बीच कहासुनी की सूचना हुडा एस्टेट अधिकारी ने दी थी। उनके पहुंचने तक पटवारी जा चुका था। हुडा एस्टेट अधिकारी दीपक घणघस की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पैसे मांगने के लगाए आरोप
पटवारी बलबीर सिंह का कहना है कि वह अपने डबल स्टोरी मकान की कंपलीशन के अपडेशन की फाइल निकलवाने के लिए हुडा कार्यालय पहुंचे थे। वहां जेई ओमसिंह के सहयोगी फील्ड चौकीदार बिजेंद्र ने उनसे पैसे की मांग की।
विज्ञापन
गाली-गलौच का विरोध किया तो की हाथापाई
फील्ड चौकीदार बिजेंद्र का कहना है कि पैसे मांगने के आरोप गलत है। पटवारी बलबीर कंपलीशन के अपडेशन की फाइल निकलवाने आए थे। उसने बताया कि फाइल पर कमिश्नर कार्यालय से ऑब्जेक्शन लग गया है। इस पर पटवारी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो पटवारी ने हाथापाई की।
हुडा कार्यालय में कंपलीशन का अपडेशन की फाइल निकलवाने पहुंचे पटवारी और फील्ड चौकीदार के बीच हाथापाई हो गई। समझाने के बावजूद भी ये लोग नहीं माने। इसकी शिकायत सेक्टर-छह चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। दीपक घणघस, एस्टेट अधिकारी, हुडा, पानीपत।