{"_id":"609c437b8ebc3e47792b8e74","slug":"9-more-people-died-due-to-corona-panipat-panipat-news-knl69768665","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 9 और लोगों की मौत, 626 नए केस आए और 721 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 9 और लोगों की मौत, 626 नए केस आए और 721 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना संक्रमण से लगातार मौतें हो रहीं हैं, लेकिन इस घड़ी में लोग अपने हौसले से कोरोना को लगातार मात भी दे रहें हैं। बुधवार को 721 लोगों ने कोरोना को मात दे दी जबकि 626 नए कोरोना के रोगी मिले। दो दिन में 1660 लोगों ने कोरोना से जंग जीती हैं। बुधवार को संक्रमित मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। चिंता का विषय ये है कि जिले में कोरोना से मौत होना जारी हैं, बुधवार को भी कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।
जन सेवा दल बुधवार को 13 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और ये कोरोना के लक्षण से ग्रस्त थे। जिले में अब तक कोरोना के 27654 मरीज मिल चुके हैं जबकि 347 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक 20924 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
इनकी हुई कोरोना से मौत
- जौरासी गांव के 41 साल के जोगिंद्र
- परूथी चौक निवासी 76 साल के इंद्रदत्त
- आर्य नगर निवासी 55 वर्षीय सुशीला
- विराट नगर निवासी 77 वर्षीय प्रेम
- नारायण पार्क निवासी 83 वर्षीय नारायण
- सेक्टर-12 निवासी 69 वर्षीय प्रेम
- शहर निवासी 78 वर्षीय त्रिलोक
- सिद्घार्थ नगर निवासी 76 वर्षीय कृपाराम
2310 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बुधवार को पानीपत में 2310 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 1892 लोगों ने पहली और 418 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। पानीपत जिले में अब तक 14 लाख की आबादी पर करीब अब तक 167958 लोगों को वैक्सीन लगी हैं। इनमें 141504 लोगों को पहली डोज लगी है वहीं इन्हीं में से 26454 लोगों का सुरक्षा चक्र पूरा हो गया है। पानीपत की 10 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हो गया है। वीरवार के जिले के 20 सेंटर पर टीके लगेंगे। इसमें अहर सीएचसी, आट्टा सीएचसी, बापौली, काबड़ी, नौल्था, पंचायत घर भोड़वाल माजरी, मतलौडा पीएचसी, पट्टीकल्याणा पीएचसी, पीएचसी इसराना, सेक्टर-18 राधा स्वामी भवन पर 45 प्लस को, समालखा अस्पताल में 45 प्लस, सब सेंटर डिडवाडी, सब सेंटर महावटी, सब सेंटर जौरासी खास, सब सेंटर भाऊपुर, सब सेंटर थिराना, सब सेंटर नैन, सब सेंटर कुराना, सब सेंटर उरलाना कलां में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को संयम व जागरूकता से मात दें। न खुद भयभीत हों न दूसरों को करें। लक्षण मिलने पर जांच कराएं। लॉकडाउन के नियमों का पालन जरूर करें। सभी से अपील है कि मास्क का प्रयोग जरूर करें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। - डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन