{"_id":"6793f25ce440a3d6060b88a3","slug":"82-complaints-reached-janata-darbar-panipat-news-c-18-1-knl1004-567484-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जनता दरबार में पहुंचीं 82 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जनता दरबार में पहुंचीं 82 शिकायतें
Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जनता समाधान शिविर में शुक्रवार को 82 शिकायतें पहुंचीं। इनमें रुपये लेकर लेबर कॉपी बनाने की बड़ी शिकायत रही। इसके साथ कारद गांव में ट्यूबवेल लगाकर कब्जा करने का मामला भी पहुंचा। डीडीपीओ ने संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान के निर्देश दिए।
शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ने शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के जज्बे का लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। समाधान शिविर में तत्परता से जनता की समस्याओं के हो रहे निदान से लोगों में खुशी की लहर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। ज्यादातर बीमारियों के फैलने के पीछे जागरूकता का अभाव है।
ये शिकायत पहुंची : दिलबाग सिंह ने कहा कि उनके मकान पर जनस्वास्थ्य विभाग का पेजयल कनेक्शन नहीं है। ऐसे में पेयजल को लेकर अन्य कोई स्रोत नहीं है। यशपाल ने बताया कि जिले में बाहरी राज्यों से आए लोगों की धड़ल्ले से रुपये लेकर ऑनलाइन लेबर की कॉपी बनाई जा रही है। इससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। उप निदेशक श्रम विभाग को इसकी जांच के निर्देश दिए। संवाद