फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्टेशन मास्टर कक्ष में गाडिय़ों के परिचालन में उपयोग होने वाले पैनल को डिजिटल बनाने के लिए निर्देश

स्टेशन मास्टर कक्ष में गाडिय़ों के परिचालन में उपयोग होने वाले पैनल को डिजिटल बनाने के लिए निर्देश

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर कक्ष में गाडिय़ों के परिचालन में उपयोग होने वाले पैनल को डिजिटल बनाने के लिए निर्देश
रेलवे एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, आने से पहले ही साफ सफाई कराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के एडीआरएम ऑपरेशन विकास पुरवार ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पानीपत का औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर अधिकारियों, कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जायजा लिया।
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के एडीआरएम ऑपरेशन विकास पुरवार अपने दल के साथ शुक्रवार को दोपहर 12:15 मिनट पर स्पेशल ट्रेन से पानीपत स्टेशन पर पहुंचे। एडीआरएम के आने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर सुबह से साफ-सफाई की शुरू कर दी। एडीआरएम ऑपरेशन करीब दो घंटे पानीपत रेलवे स्टेशन पर रूके और क्रमवार सभी कार्यालयों में पहुंचकर कर्मियों से संबंधित विभाग व उसके कार्य व कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी ली। एडीआरएम ने मौके पर खड़े यात्रियों से स्टेशन पर होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर कक्ष में स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के सिग्नल देने के बारे में पूछताछ की
एडीआरएम ऑपरेशन विकास पुरवार ने पानीपत स्टेशन मास्टर कक्ष में स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को मिलने वाले सिग्नल देने के बारे में पूछताछ की। वहीं ट्रेनों के परिचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। यार्ड में खड़ी होने वाली गाड़ियों के इंडीगेशन किस प्रकार से स्टेशन मास्टर कक्ष में दिखाई देते है। इसकी जानकारी प्राप्त की। वहीं स्टेशन मास्टर कक्ष में गाड़ियों के परिचालन में डिजिटल पैनल को और बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर एक से रेहड़िया हटाकर कराई सफाई
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के एडीआरएम ऑपरेशन विकास पुरवार के पानीपत स्टेशन पर निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर पूछताछ केंद्र के सामने लगी तीन-चार रेहडिय़ों को वहां से हटा दिया गया। जिसके बाद परिसर में सुबह सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। स्टेशन पर लगे साइन बोर्डों की सफाई की गई। गौरतलब है कि स्टेशन पर लगे विभिन्न प्रकार के साइन बोर्ड व स्क्रीन की सफाई तभी की जाती है जब कोई दिल्ली से अधिकारी निरीक्षण करने के लिए आता हो।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की ली रिपोर्ट
पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्टेशन की तरफ से कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मिल रहे पेयजल के बारे में पूछताछ की। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर हाल में लगी वाटर वेंडिंग मशीन के बारे में बताया कि दो या तीन दिन के बाद मशीन कार्य करने लग जाएगी। जिसमें कम से कम एक रुपये में मिनरल वाटर यात्रियों को मिलेगा।

वर्जन
रेलवे स्टेशन पानीपत का निरीक्षण किया गया। जिसमें रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। स्टेशन मास्टर कक्ष में रेल गाडिय़ों की सूचना देने वाले पैनल को और अधिक डिजिटल बनाने के लिए कहा गया है।
विकास कुमार पुरवार, एडीआरएम, ऑपरेशन, दिल्ली डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed