फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यमुना नदी में 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान के पास पहुंची

यमुना नदी में 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान के पास पहुंची

Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान के पास पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सनौली। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण सोमनदी और ताजे वाला हेड से यमुना नदी में चार महीने बाद पानी छोड़ा गया है। इससे पानी शुक्रवार सुबह सनौली गांव के पास स्थित यमुना पुल पर पहुंच गया है। नदी का जल स्तर सुबह से लगातार बढ़ रहा था। सुबह आठ बजे तक पानीपत में जल स्तर पहले 31 हजार और उसके बाद 51 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। इससे यमुना खतरे के निशान थोड़ी नीचे बह रही है। यह पानी रविवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा।
यमुना पुल पर नदी में समुद्र तल से जीरो आरएल 225.00 है। यहां से पानी का माप किया जाता है। अब नदी में 226.50 पानी चल रहा है। यह चेतावनी के स्तर 230.00 क्यूसेक मीटर से नीचे बही। देर शाम 226.50 क्यूसेक मीटर पर बह रही थी। यमुना नदी पुल पर बने केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अधिकारियों की माने तो अभी ताजे वाले हेेड से दो बार में 51 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। यह रविवार दोपहर बाद तक यमुना पुल तक आने की संभावना है। जल आयोग की टीम अभी पानी से कोई नुकसान नहीं होने की बात कर रही है। नदी में बढ़ते पानी की वजह से किसानों और नदी से सटे ग्रामीणों ने नदी के अंदर लगे इंजन आदि हटा लिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ बचाव के लिए अब तक नहीं लगीं पत्थरों की ठोकरें
हर वर्ष यमुना नदी में नई ठोकरों का निर्माण कराया जाता है। इसके साथ ही पुरानी ठोकरों की मरम्मत भी की जाती थी। इस बार पत्थरों की ठोकरे बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के जेई लोकेंद्र ने बताया कि रात को पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर यमुना नदी से सटे गांव राणामाजरा, पत्थरगढ़, नवादा-आर, नवादापार, गढ़ी बेसक, जलालपुर, तामशाबाद, सनौली खुर्द, रामड़ा आर, नन्हेडा, रिशपुर, अधमी, जलमाणा, गोयला खुर्द, मिर्जापुर, गोयला कलां, खोजकीपुर गांवों की हजारों एकड़ ईख, ज्वार, ढैंचा, तरबूज, खरबूजे, घीया और पेठे की फसलों में पानी भर गया है। इससे इनके खराब होने की आशंका है। इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ कर्मबीर सिंह का कहना है कि अभी तक नदी का पानी नियंत्रण में है। बाढ़ से निपटने का पूरा इंतजाम किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed