{"_id":"594814694f1c1bfb208b45fb","slug":"81497896041-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सटाइल्स मजदूरों ने लघु सचिवालय के सामने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। टैक्सटाइल मजदूर संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने लघु सचिवालय पर धरना दिया और सरकार व प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इससे पहले मजदूर हाली पार्क में एकजुट हुए और मजदूर के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। कर्ण सिंह राणा ने कहा कि श्रम विभाग के मुताबिक सभी स्पीनिंग मिल मालिकों को नोटिस जारी कर श्रमिक प्रतिनिधि व मिल मालिकों के साथ समझौता वार्ता के लिए 12 जून का दिन तय हुआ था, हम श्रम विभाग से उम्मीद करते हैं कि वह नींद से जागे और मजदूरों कि उचित मांगों पर ध्यान दें व लागू करवाए। धर्म नरेश ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 की धारा 12 के अनुसार कोई भी फैक्टरी मालिक किसी हालत में न्यूनतम मजदूरी से कम नहीं दे सकते। रजिस्टर पीएफ आदि की सुविधा मजदूरी की देनी होगी। अगर मिल मालिक आदेशों व अधिनियम का उल्लघंन करते हैं तो 6 माह की सजा व जुर्माना दोनों दंडित किया जाएगा और जो न्यूनतम मजदूरी से कम दिया गया है। उसका 10 गुणा जोड़ कर श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा दिलवाया जाएगा। जब तक सभी मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर धर्म नरेश व जोगिंद्र मौजूद रहे।