{"_id":"630d23e786e8be02e02ff428","slug":"81-lakh-concrete-road-will-connect-lakhs-of-people-of-6-villages-including-10-colonies-of-four-wards-panipat-news-knl119410522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: चार वार्डों की 10 कॉलोनियों समेत 6 गांव के लाखों लोगों को जोड़ेगी 81 लाख की कंक्रीट की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: चार वार्डों की 10 कॉलोनियों समेत 6 गांव के लाखों लोगों को जोड़ेगी 81 लाख की कंक्रीट की सड़क
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर सात में निगम ने 81 लाख रुपये से कंक्रीट की सड़क बनाने का टेंडर लगाया है। ये सड़क वार्ड नंबर 6, 7, 8 और 11 को भी जोड़ेगी। इस सड़क का फायदा चारों वार्डों की 10 से ज्यादा कॉलोनियों और साथ में छह से ज्यादा गांव के लाखों लोगों को होगा।
खास तौर पर ये सड़क स्कूली बच्चों के लिए फायदेमंद होगी। जिनकी बस रिक्शा रोजाना इस सड़क से होकर आसपास के आठ स्कूलों को जाती है। हालांकि ये सड़क करीब 600 मीटर लंबी है लेकिन ये वार्ड नंबर सात और आठ का बॉर्डर है और ये सड़क वार्ड नंबर छह और 11 की ओर भी जाती है। इसलिए इसका फायदा चारों वार्डों के लोगों को होगा। ये सड़क राजीव कॉलोनी, मोहर सिंह चौक, सैनी कॉलोनी, चांदनीबाग क्षेत्र, बलजीत नगर, जगबीर कॉलोनी, हाली कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, धूप सिंह नगर, राम नगर के लोगों के लिए भी सौगात साबित होगी।
इसके अलावा इसी सड़क से ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव को भी फायदा मिलेगी। इससे कुटानी, बबैल, राजाखेड़ी समेत कई गांव के लोग आवगमन कर सकेंगे। वार्ड नंबर 7 के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि इस सड़क से रोजाना छह से सात हजार लोग आवगमन करते हैं। जब ये सड़क कंक्रीट की बनकर तैयार हो जाएगी तो और भी लोग यहां से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
25 लाख से चमकेगा सेक्टर 25 का श्रीकृष्णा पार्क
इसके अलावा निगम ने वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 25 स्थित श्रीकृष्णा पार्क के जीर्णोद्धार का टेंडर भी लगाया है। इस बजट से इस पार्क को तैयार किया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी इस पार्क पर निगम करीब 25 लाख रुपये खर्च कर चुका है। निगम के इस काम पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का आरोप था कि ठेकेदार ने पार्क का काम पूरा नहीं किया और न ही इसमें सही प्रकार की सामग्री लगाई। इसकी जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी बनाई गई। निगम को शिकायत के बाद ये मुद़दा कष्ट निवारण समिति तक जा पहुंचा। जहां ठेकेदार के साथ निगम ने अपना स्पष्टीकरण दिया कि जितने का काम हुआ है। बाकी काम के लिए निगम ने नया टेंडर लगाने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता भी संतुष्ट नजर आए और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
असंध रो से डॉ. छाबड़ा वाली गली बनेगी 22 लाख से पक्की-
असंध रोड फ्लाईओवर से मॉडल टाउन की ओर नीचे उतरते ही दार्यी ओर डॉ. छाबड़ा वाली गली को बनाने के लिए निगम ने टेंडर खोल दिया है। इस गली को 21.81 लाख रुपये से कंक्रीट का बनाया जाएगा। ये गली एक ओर असंध रोड से मिलती है तो दूसरी ओर सीमा थियेटर और हाली पार्क वाले रोड को जाती है। ये रोड काफी दिनों से टूटी हुई थी। जिसका निगम ने टेंडर लगाया था। अब इसे खोल दिया गया है। आयुक्त के आने के बाद इसका वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।