फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रद्द रही 2 ट्रेनें, 2 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रद्द रही 2 ट्रेनें, 2 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित

Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रद्द रही 2 ट्रेनें, 2 ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित
फोटो संख्या- 2
विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रद्द रहीं दो ट्रेनें, दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
-तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया गया परिवर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से नए पैनल के प्रावधान के तहत तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शनिवार को दिल्ली अंबाला रेलमार्ग पर पांच गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों की ओर से शनिवार को जहां नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया वहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। इसके अलावा दो ट्रेनों को रोककर चलाया गया। रविवार को भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चार ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किए जाने या रद्द किए करने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी चार ट्रेनें रद्द रहने तथा मार्ग परिवर्तित किए जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
बता दें कि वर्तमान रेल अवसंरचना के उन्नयन हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर नए पैनल के प्रावधान के लिए तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। दिल्ली अंबाला रेललाइन सबसे व्यस्तम होने के कारण इस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ रहती है। पानीपत से ही लगभग 50 हजार यात्री प्रतिदिन दिल्ली व अंबाला की तरफ आवागमन करते हैं। अगर कोई ट्रेन देरी से आती है या किन्हीं कारणों से निरस्त कर दी जाती है तो दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अपेक्षाकृत बढ़ जाती है। इस समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर नए पैनल के प्रावधान के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शनिवार व रविवार को करने का निर्णय लिया था। रेलवे अधिकारियों द्वारा लिए निर्णय के तहत शनिवार को 64465 व 64454 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रही। वहीं रविवार को भी उक्त ट्रेन समेत 12460 व 12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर ट्रेन अप व डाउन 23 सितंबर रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे रूट से चली ट्रेनें
- 22455 साइंस नगर शिरड़ी कालका सुपरफास्ट ट्रेन शनिवार को नई दिल्ली से वाया रोहतक, नरवाना, कुरुक्षेत्र से निकाला गया।
- 22430 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाया धूरी, जाखल, रोहतक होते हुए दिल्ली पहुंची।
रविवार को इन ट्रेनों का मार्ग रहेगा परिवर्तित
- 22429 पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन 23 सितंबर को दिल्ली से वाया रोहतक, जाखल, धूरी, लुधियाना होते हुए जाएगी।
- 22430 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 सितंबर को वाया धूरी, जाखल, रोहतक होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
- 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर को वाया अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
- 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 23 सितंबर को वाया अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

100 मिनट रुककर चली सचखंड एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने दो ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के चलते शनिवार को 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन को आदर्श नगर दिल्ली-पानीपत के बीच 100 मिनट तक रोककर चलाया गया। इसी प्रकार 22457 उना हिमाचल सुपरफास्ट को आदर्श नगर दिल्ली-पानीपत के बीच 70 मिनट तक रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों में परिवर्तन : अजय
नए पैनल के प्रावधान के लिए तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से अप व डाउन की एक सुपरफास्ट व एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है। इसके अलावा पांच ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। शनिवार को दो ट्रेनों को रोककर चलाया गया है। हालांकि यह परिवर्तन 22 व 23 सितंबर हो ही प्रभावी रहेगा। इसके बाद सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी।
-अजय माइकल, जन संपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed