फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भ्रष्टाचार पर बात करने वालों का कुनबा जेल में है, कुछ जाने वाले हैं, फिर भी भ्रष्टाचार की बात करते हैं: सैनी

भ्रष्टाचार पर बात करने वालों का कुनबा जेल में है, कुछ जाने वाले हैं, फिर भी भ्रष्टाचार की बात करते हैं: सैनी

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर बात करने वालों का कुनबा जेल में है, कुछ जाने वाले हैं, फिर भी भ्रष्टाचार की बात करते हैं: सैनी
फोटो 10 से 16
विज्ञापन


कुछ जेल में हैं और कुछ जाने वाले हैं, फिर भी वे लोग ही भ्रष्टाचार पर करते हैं बात : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक एवं सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने रविवार को बारिश के बीच यहां हुडा ग्राउंड में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। मंच के तीसरे स्थापना दिवस पर सैनी ने ऐलान किया है कि पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि वह ठगी के लिए राजनीति नहीं करते और न ही दुकानदारी के लिए। उनका मकसद हर आमजन को उनके हक मिले। उन्हें तीन बार सत्ता में आने का मौका मिला लेकिन जब पिछड़ा वर्ग की अनदेखी नजर आई तो सत्ता से बाहर हो गए।
सैनी ने कहा कि 52 साल के हरियाणा में भजन लाल, बंसीलाल, देवीलाल, ओम प्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछड़े वर्ग को केवल वोटों के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला परिवार पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि आज उनके परिवार के 10 सदस्य रोजाना भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देते घूम रहे हैं। उनका आधा कुनबा भ्रष्टाचार में अंदर जेल में पड़ा है और आधा कुनबा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हुड्डा ने आरक्षण का बीज बोकर राज्य में अशांति फैलवाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पिछड़ों का हितैषी होने का ड्रामा रच रहे हैं, लेकिन 12 बार पार्टी की सरकार बनने पर भी भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर लोगों को हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। उनके नाम पर तरह-तरह की टिप्पणी करने वालों की निंदा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, पानीपत जिलाध्यक्ष रितेश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह, गोविंद सैनी सीए, रामभज सैनी, सतपाल जांगड़ा, प्रीतपाल जिंदल, विनोद चंदेल, सुभाष सैनी, लख्मी चंद कश्यप, दिलबाग सैनी, शेरसिंह जांगड़ा, अमन कौर, राजपाल कश्यप, श्याम लाल सैनी, गीताजंलि शर्मा, बाबूराम गोयल, कुलदीप उरलाना, कृष्ण गुप्ता, सरदार दर्शन सिंह, कंवर रविंद्र सैनी, रामपाल राठी, सुरेंद्र रोहिल्ला, टाईगर सैनी, अमित सपड़ा व रेमल दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी ने ये की घोषणा
-एक परिवार में एक रोजगार
-बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रुपये
-योग्यता के अनुसार नौकरी
-मनरेगा को 300 दिन तक चलाएंगे।

कलाकार नहीं आपका अपना बनकर आया हूं : राजपाल यादव
फिल्मी कलाकार राजपाल यादव ने कहा कि आज वे अभिनेता नहीं लोगों का अपना बन कर आए हैं। जो आपके बारे में सोचे, उसके बारे में सोचो। अपने भविष्य को लेकर बेहतर बनाने के सैनी का साथ देने की अपील लोगों से की। राजकुमार सैनी ने सदैव गरीब लोगों के लिए संघर्ष किया है। वे भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता हैं। जब भी सैनी कही बुलाएंगे, वो जरूर आएंगे। अब समय आ गया है कि जब राजकुमार सैनी जैसे लोगों का साथ दें और संघर्ष करें। उन्होंने मंच से राजकुमार सैनी को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed