{"_id":"5b4b96ca4f1c1b39748b4f0c","slug":"71531680458-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल जवैलरी दुकान चलाने वाला व दूसरों का सम्मान करने वाला रॉकी 2 माह में बन गया कुख्यात अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिफिशियल जवैलरी दुकान चलाने वाला व दूसरों का सम्मान करने वाला रॉकी 2 माह में बन गया कुख्यात अपराधी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में ही सामान्य जीवन जीने वाले रॉकी ने अपना लिया अपराध का रास्ता
कलंदर पीर चौक पर चला रहा था आर्टिफिसियल ज्वेलरी की दुकान
अमन वर्मा
पानीपत। राजीव कॉलोनी का रॉकी जो दो माह पहले तक एक सामान्य जीवन जी रहा था, बड़ों का सम्मान करता था, सबके साथ प्यार से रहता था और कलंदर पीर चौक पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाकर अपना परिवार चला रहा था, वह एक लकड़ी के प्यार में इस कदर डूब गया कि एक के बाद एक अपराध करता गया।
रॉकी को अपने ही दोस्त अरशद की बहन नरगिस से प्यार हो गया था। हालांकि रॉकी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। रॉकी की मां बाल भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रॉकी ने 13 मई को घर से भागकर नरगिस से शादी कर ली। शादी करने के बाद वह नरगिस के साथ शहर से बाहर चला गया। अरशद से उसकी कहासुनी हो गई।
सेक्टर-11 में रॉकी ने अपने दोस्त राजन के साथ पार्टनरशिप में जिम भी की थी, लेकिन रॉकी का कहना था कि राजन ने उसके न तो पैसे दिए और ना ही उसको पार्टनर बनाया। जिस वक्त रॉकी ने नरगिस से शादी की उस वक्त राजन ने अरशद का साथ दिया। यह रॉकी को नागवार गुजरा था। इसी बात को लेकर रॉकी राजन से इतना खफा हुआ कि उसने 2 जुलाई को राजन की जिम में आग लगा दी और राजन को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दे दी। राजन ने इसकी शिकायत सेक्टर 11 पुलिस चौकी में भी दी थी। वीरवार को रॉकी ने राजन को गोली मार दी। इसके बाद रॉकी ने लगातार अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपलोड कर अपने दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी। बताया ये भी जा रहा है कि इन दोस्तों को रॉकी के पैसे देने थे, लेकिन ये नरगिस से शादी करने के बाद रॉकी के खिलाफ हो गए थे। रॉकी के स्टेटस के बाद शहर की पुलिस की पांच टीमों में खलबली मची रही। परिवार को भी विश्वास नहीं हुआ कि रॉकी इतना शातिर और खतरनाक कैसे हो गया?