{"_id":"5a21a30e4f1c1b78548c0a63","slug":"71512153870-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी अंडर-17 वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके पानीपत के लाडले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी अंडर-17 वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके पानीपत के लाडले
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत की टीम ने इंटरनेशनल इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
वार्ड पार्षद व वार्ड वासियों ने किया टीम का जोरदार स्वागत
फोटो-3
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत जिले की अंडर-17 लड़कां की कबड्डी टीम ने इंडो-नेपाल कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले समेत प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को टीम का पानीपत पहुंचने पर वार्ड-17 निगम पार्षद सुनील वर्मा, वार्ड-18 निगम पार्षद संजीव दहिया, एमआरएस स्कूल प्रिंसिपल रमेश नांदल, नवयुग स्कूल प्रिंसिपल औंकार सिंह व सनराइज पब्लिक स्कूल सौंधापुर प्रिंसिपल रोहताश कुमार व कमल भाटिया ने स्वागत किया। टीम को ओपन जिप्सी में बैठाकर आठ मरला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में लाया गया। जहां पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। समारोह में खिलाड़ियों व कोच को नोटों व फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। कबड्डी कोच राहुल चहल ने बताया कि पानीपत टीम में सूरज सैनी, पंकज प्रजापति, सूरज सैनी, अनिल, दीपक शर्मा, राहुल रोहिल्ला, दीपक रोहिल्ला, सागर चौहान, अजय सैनी, आकाश, प्रवीण व अजय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। बता दे कि इससे पहले मथुरा में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी पानीपत जिले की टीम ने गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं उस मौके पर पार्षद सुनील वर्मा व कोच राहुल सैनी ने टीम पर अपना भरोसा जताते हुए कहा था कि इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी टीम हरियाणा व पानीपत जिले को गोल्ड दिलाएगी। जो आज सिद्ध हो गया है। इस मौके पर जेएस पुनिया, प्रेम प्रजापति, डॉ. रवि दुग्गल, सूरत सिंह रोहिल्ला, तेजराम फौजी, रोहताश शर्मा, सतीश कुमार, प्रेम सिंह, बबलू, रणवीर कुंडू व रामपाल कुंडू मौजूद रहे।