{"_id":"59e111414f1c1b59678b5b65","slug":"71507922241-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गांव में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-गांव में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों ने चलाया सफाई अभियान
इसराना। परढ़ाना की गलियों में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों ने झाडू लगाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसी दौरान एक परिवार में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन भी कराया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से ही ज्यादातर बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है। स्वच्छता के चलाई जा रही है इस जंग में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। हर व्यक्ति अगर स्वयं से स्वच्छता की शुरुआत करें तो अभियान पूरी तरह कामयाब हो सकता है। कार्यक्रम में परढ़ाना में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों ने गांव की गलियों में झाडू लगाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया व जागरूक किया। गांव परढ़ाना में नवीन के घर बेटी का जन्म होने पर खुशियां मनाते हुए जन्मी बेटी की मां प्रियंका का कुआं पूजन भी कराया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, राजबाला, पिंगला, सुमन, संतोष, हेल्पर भतेरी, बिमला, कमला, सुदेश व इंद्रवती मौजूद रही।