{"_id":"5956a2074f1c1bd9388b4645","slug":"71498849799-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में पुलिस ने जांच की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में पुलिस ने जांच की तेज
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एसडी कॉलेज रोड पर दिनदहाड़े रॉय ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी में कैद बदमाशों को पहचानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि लूट प्रयास के मामले में जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वीरवार को एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स पर नकाबपोश हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। ज्वेलर्स शोरूम मालिक वार्ड-11 निवासी रमेश ओबरॉय व उसके बेटे राकेश उर्फ मोंटी ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पकड़ लिया। बदमाशों और ज्वेलर्स पिता-पुत्र के बीच करीब सात मिनट तक गुत्थम-गुत्था हुई। दुकान में कार्यरत नौकर नवीन ने भी बदमाशों को पकडने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने पिस्तौल के बट से तीनों के सिर पर वार किए। लूट की वारदात असफल होने पर बदमाश हथियार व बाइक छोडक़र फरार हो गए। घायल पिता-पुत्र का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों को पहचानने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स शोरूम में लूट प्रयास के बदमाशों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विष्णु-जगमहेंद्र