{"_id":"5956a1f24f1c1b423b8b494a","slug":"71498849778-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 एमएम बारिश पहले राहत, फिर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 एमएम बारिश पहले राहत, फिर आफत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। लगातार तीन दिन से चल रही बारिश से शहर से लेकर गांवों तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के कई स्थानों पर लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते शहर की सड़कों से लेकर मेन हाईवे तक पर पानी भर गया। वहीं जो क्षेत्र की ऊंचाई कम है उनकी स्थिति अन्य स्थानों से ज्यादा खराब रही। हालांकि बारिश बंद होने के कुछ ही देर बाद हाईवे का पानी उतर गया। जिले में सबसे ज्यादा पानीपत ब्लजका में 45 व समालखा में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत ब्लाक में तीन दिन में 130 एमएम बारिश हुई।
शुक्रवार सुबह ही एक साथ बारिश शुरू हो गई और दोपहर करीब 12 बजे तक लगातार चली। इसके बाद शाम तक रुक-रुककर बारिश चली। सुबह के वक्त घनी बारिश से शहर में जीटी रोड, असंध रोड, जाटल रोड व सनौली रोड समेत अन्य कई मार्गों पर पानी जमा हो गया। जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने घुटनों से भी ऊपर तक पानी जमा होने से दोपहिया वाहन बीच में ही थम गए। इनके थमने के चलते पीछे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते जीटी रोड पर दोपहर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। वहीं असंध रोड व गोहाना रोड रेलवे अंडरब्रिज पर पानी भरने के चलते नीचे से छोटे वाहन चालक नहीं निकल सके। ऐसे में ओवरब्रिज पर दिनभर जाम लगा रहा।
बारिश के पानी निकासी में जन स्वास्थ्य विभाग आगे, निगम पिछड़ा
बारिश के पानी की निकासी के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग नगर निगम से बेहतर रहा। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दिनों सीवर सफाई कार्यों के चलते जीटी रोड पर जमा बारिश का पानी कुछ ही देर में उतर गया। सनौली रोड पर भी पानी ज्यादा देर तक नहीं खड़ा रह सका। वहीं शहर के अंदर की सड़कों व गलियों की हालत चिंताजनक रही। बारिश ने ही नगर निगम के साफ-सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी ह।
विज्ञापन
बारिश के कारण घटा तापमान
बारिश के कारण 43 डिग्री तापमान से नीचे गिरकर 26 डिग्री पर आ गया। जिस कारण लोगों को एक तरफ तो बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार 28 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है जिसके कारण अब एक जुलाई से लेकर पांच जुलाई तक प्रदेश में बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं पर बारिश के बाद तेज धूप भी खिल सकती है।
बारिश से सडक़ों का बुरा हाल, निचले क्षेत्र रहे जलमग्न
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर में सड़कों का बुरा हाल हो गया है। कई स्थानों पर तो सड़के नीचे धंस गई हैं। शहर के निचले क्षेत्रों में स्थिति और भी गहराया गई है और लगातार पानी भरने से शहर की गंदगी पानी के सहारा बाहर सड़कों पर आ रही है। शुक्रवार को सुबह के समय हुई बारिश के कारण आवागमन की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा और शहर में संजय चौक से बस अड्डे तक पानी ही पानी नजर आ रहा था। पानी में बाइक सवारों की बाइकें बंद हो गई। वहीं शहर के सभी अंडरपास पर पानी करीब चार फीट तक भर गया। जिस कारण लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए पुल का सहारा लेना पड़ा जिस कारण फ्लाई ओवर पर जाम की स्थिति बन गई। लगातार बारिश से सब्जियों की फसलें हुई खराब
लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की घीया, तोरी, भिंडी व टिंडे की फसलें पर बारिश का गहरा असर पड़ा है। वहीं पर धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे पर बारिश को देखकर रौनक है और उन्होंने धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। अगर मौसम ऐसे ही बारिशनुमा रहा तो किसान जल्दी ही धान की रोपाई का कार्य समाप्त कर देंगे।
सेक्टर-24 स्थित पार्क की एक दीवार गिरी
सेक्टर-24 स्थित पावर के पास शिवाजी पार्क की एक दीवार ढह गई। जिस समय दीवार ढ़ही उस समय बारिश का पानी पार्क में भरा हुआ था। जिस कारण अचानक से दीवार गिर गई। उसी समय बच्चे झूलों पर झूल रहे थे। लेकिन गनीमत ये रही कि बच्चे दीवार से कुछ दूरी पर थे और बच्चे बच गए। जिसके बाद सेक्टरवासी अपने बच्चो को अपने घर ले गए और दीवार गिरने की सूचना व शिकायत हुडा अधिकारियों को दी। लेकिन इस पर हुडा अधिकारी दीवार को देखने के लिए सोमवार को आने की बात कही। जिस कारण लोगों का अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त रहा।
तारिख पानीपत समालखा इसराना बापौली
30 जून 45 - 40 - 04 - 06
29 जून 35 - 40 - 10 - 08
28 जून 50 - 06 - 04 - 29