फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6.25 lakhs were cheated from two youths in the name of sending them to America

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 6.25 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
6.25 lakhs were cheated from two youths in the name of sending them to America
मतलौडा। उरलाना कलां गांव के दो युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर सवा छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पंचायती दबाव में आरोपी ने 15.25 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाद में 6.25 लाख रुपये देने से मुकर गया। अब आरोपी पैसे वापस मांगने पर जाने से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उरलाना कलां गांव निवासी हरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसका बेटा मनमोहन सिंह व उसका साथी गुरमेल सिंह दोनों बेरोजगार थे। वो दोनों विदेश में जाकर अच्छा जीवन यापन करना चाहते थे। वो विदेश जाने के लिए सींक गांव के डिल्लू मलिक से मिले। डिल्लू मलिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो लड़कों को विदेश भेजता है। वो उन्हें भी विदेश भेज देगा। डिल्लू मलिक ने मनमोहन व गुरमेल से उनका पासपोर्ट ले लिया। दोनों को अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे साढ़े 21 लाख रुपये नकद ले लिए। 16 मार्च 2022 को मनमोहन सिंह व गुरमेल सिंह को 16 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई फिर यहां से पिंजानिया, कंबोडिया, वियतनाम व इंडोनेशिया भेज दिया। वो यहां चोरी छिपे घूमते रहे। इसके बाद वा थककर वापस भारत आ गए। यहां आकर उसने डिल्लू मलिक से अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उसने पैसे देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


हरविंद्र सिंह ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने डिल्लू मलिक पर दबाव बनाया तो उसने साढ़े 21 लाख रुपये लेने के बारे में स्वीकार किया था। इस संबंध मे डिल्लू मलिक ने उन्हें 101 रुपये के स्टांप पेपर पर ब्यान भी लिखकर दिया था। डिल्लू मलिक ने हल्फिया बयान पर अपने हस्ताक्षर बतौर शपथकर्ता किए और गुरचरण सिंह निवासी गांव उरलाना खुर्द ने अपने हस्ताक्षर किए। नौ लाख रुपये दो जून 2022 को डिल्लू मलिक ने वापस दे दिए। 18 जुलाई को उन्हें 6. 25 लाख रुपये वापस दिए गए। अब आरोपी 6.25 लाख रुपये वापस नहीं दे रहा। उन्होंने सितंबर 2022 में इसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को दी। अब मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed