{"_id":"5b9c0972867a557eae2de598","slug":"61536952690-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों से परेशान यमुना एंक्लेव सोसायटी के लोगों ने ठेके को बंद कराने के लिए किया रोड जाम, पुलिस को भी फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों से परेशान यमुना एंक्लेव सोसायटी के लोगों ने ठेके को बंद कराने के लिए किया रोड जाम, पुलिस को भी फटकारा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14 से 16
ठेके को बंद कराने के लिए किया रोड जाम, पुलिस को भी फटकारा
शराब के ठेकों से यमुना एंक्लेव सोसायटी के लोग परेशान, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। यमुना एंक्लेव सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार सुबह शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया और सेक्टर 13-17 रोड को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना के दो घंटे बाद सिटी थाना डीएसपी प्रदीप लोहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन पर गंभीर आरोप लगा दिए। लोगों का कहना था कि वह शराब के ठेके के कारण काफी परेशान हो चुके हैं। आए दिन शराबी सोसाइटी में घुसकर हंगामा करते हैं। इस कारण उनको भय के माहौल में रहना पड़ रहा है। वो कई बार पुलिस को इसकी शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने शराब ठेका बंद करा कर लोगों को शांत कराया। करीब ढाई घंटे के बाद जाम खुला।
यमुना एन्क्लेव सोसाइटी के प्रधान जेपी गुप्ता ने बताया कि यमुना एंक्लेव सोसाइटी में एक हजार लोग रहते हैं। इस सोसाइटी के पास दो शराब के ठेके खुले हुए हैं। रात को लोग यहां शराब पीकर सोसाइटी में हुड़दंग मचाते हैं। उनके घरों में शराब की बोतल फेंक देते हैं। आए दिन शराबी आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। इस कारण पूरी यमुना एंक्लेव सोसाइटी के लोग परेशान हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस को कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने ठेका संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर सोसायटी के लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए।डीएसपी प्रदीप लोहान ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस को भी फटकार दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शराब ठेके संचालक ने सामान बाहर निकाल कर शराब ठेका बंद कर दिया है, वहीं आरटीआई से मिली जानकारी में यमुना एंक्लेव के पास खोला गया ठेका पूरी तरह से अवैध है। ठेका संचालक को एचएसवीपी की भूमि पर ठेका खोलने की कोई अनुमति नहीं दी है।
महिला पुलिस ने जाम देखकर गाड़ी मोड़ ली
सेक्टर 13-17 रोड पर जाम लगा देखकर महिला थाना एसएचओ ने जाम खुलवाने के बजाय अपनी गाड़ी वापस मोड़ ली। अगर महिला पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती तो जाम जल्द खुल सकता था, लेकिन पुलिस ने अपने काम में लापरवाही बरती।