{"_id":"5a283a9e4f1c1bc1678c021b","slug":"61512585886-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात के सुधार में जिला प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात के सुधार में जिला प्रदेश में नंबर वन
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंगानुपात के सुधार में जिला प्रदेश में नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे से विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार के लिए जिले को प्रदेश में प्रथम आने पर बधाई दी। उन्होंने साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट, पॉक्सो को सफल बनाने के लिए सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए और भविष्य में भी इस तरह की रैंकिंग बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट और पॉक्सो में लगातार काम करना जरूरी है। ऐसे में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रोड सेफ्टी एसोसिएट्स की नियुक्ति की गई है, इसलिए उनकी सहायता से जिले में ब्लैक स्पॉट निर्धारित किए जाएं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के लिए विशेष संकेत वाले बोर्ड भी लगाए जाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक भी निरंतर की जाए और समस्या का हल निकाला जाए।
उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर कटों को पत्थर लगाकर उन्हें बंद भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सचिव आरटीए व रोड सेफ्टी सहायक के माध्यम से विभिन्न प्रयोग किए जा रहे हैं। जिले में इसके लिए और बेहतरी के साथ कार्य किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लग सके। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि वाहनों की चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राकेश गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर के लिए भी त्वरित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी तत्परता के साथ हल किया जाता है। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की भी निर्धारित समय में जवाबदेही तय की गई है। उपायुक्त खरे ने डॉ. राकेश गुप्ता को बताया कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत समय-समय पर जिला स्तरीय डीएलसीसी कमेटी आयोजित की जाती है। जिसमें वे स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक करते हैं। इस मौके पर एसपी राहुल शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा गौरव कुमार, सीटीएम डॉ. संजय कुमार, सीएमजीजीए अक्षिता जैन व डीआईओ मुकेश चावला मौजूद रहे।