{"_id":"5a26ea554f1c1b72548c1755","slug":"61512499797-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी इंडोर स्टेडियम से होगा लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी इंडोर स्टेडियम से होगा लाइव
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खली के बाद सतेंद्र दिखाएगा डब्ल्यूडब्ल्यूई में दम
इसराना। डब्ल्यूडब्ल्यूई में गत वर्ष धाक जमाने वाले खली के बाद भारत के दूसरे पहलवान सतेंद्र डागर उर्फ जीत रामा नौ दिसंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इंडिया में अपना जलवा दिखने को तैयार हैं।
जींद जिले के बागडू गांव निवासी पहलवान सतेंद्र डागर उर्फ जीत रामा मंगलवार को इसराना के गांव चमराड़ा में आए थे। उनका कहना है कि देश में कुश्ती को माहौल तो है, लेकिन यहां के पहलवान खेलों के अलावा इंटरनेशनल लेवल पर खेले जाने वाले इंटरटेनमेंट मुकाबलों में नहीं जाते। इससे पहले केवल महाबली खली को ही मुकाबले के लिए चुना गया था। सतेंद्र डागर उर्फ जीत रामा भारत के दूसरे पहलवान हैं, जिन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई मुकाबले के लिए चुना गया है। तीन बार हिंद केसरी का खिताब जीत चुके सतेंद्र डागर ने बताया कि उसे कुश्ती के प्रति बचपन से ही लगाव था। पैतृक गांव बागडू गांव के अखाड़े से शुरुआत की थी। एक बार चंडीगढ़ गया तो वहीं एक नामी जिम में उसकी मुलाकात अमेरिकी रेसलिंग टीम से हुई। टीम प्रभावित हुई उसको दुबई ले जाया गया। वहां दस देशों के पहलवानों के साथ छह घंटे के अभ्यास के बाद उसकी स्टेमिना जांची गई। वह इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग तक पहुंचा।