{"_id":"5953facb4f1c1b015f8b469e","slug":"61498675915-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बिजली गुल, पानी फुल, खन्ना रोड का बड़ा हिस्सा धंसा, कार-कैंटर समेत दो क्रेन फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बिजली गुल, पानी फुल, खन्ना रोड का बड़ा हिस्सा धंसा, कार-कैंटर समेत दो क्रेन फंसी
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्री-मानसून की तेज बारिश में शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। पानी निकासी के व्यापक प्रबंध न होने से शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। बारिश के चलते निर्माणाधीन खन्ना रोड पर एक कार, एक कैंटर और दो क्रेन धंस गईं। स्थानीय लोग भी आसपास के मकान धंसने की आशंका से सहमे रहे। जिले में औसतन 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश पानीपत ब्लाक में 50 एमएम हुई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले चौबीस घंटे बारिश होने की संभावना जताई है। प्रशासनिक और संबंधित विभाग पानी निकासी मुद्द से कन्नी काटते रहे।
प्री-मानसून की बुधवार सुबह दूसरी तेज बारिश हुई। सुबह ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब एक घंटे तक चली। कुछ देर बाद बारिश में पानी निकासी के प्रबंध और दावों की पोल खुल गई। शहर की सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। रेलवे के दोनों अंडरपास में रेलवे ट्रैक तक पानी भर गया। इससे चलते अंडरपास से आवाजाही बंद हो गई। शहर के तहसील कैंप, जट्टूराम चौक, एसडी कॉलेज रोड, पाहुजा अस्पताल रोड, स्काईलार्क रोड और बस स्टैंड समेत शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर की बाहरी कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इसके चलते बाहरी कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खन्ना रोड पर निर्माणाधीन सड़क धंसी
शहर के खन्ना रोड की निर्माणाधीन सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे आसपास के लोगों को भी अपने मकानों की चिंता सताने लगी है। लोगों ने वाहन लेकर सड़क से गुजरना बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि खन्ना रोड से रहीश अपनी कार लेकर किसी काम से जा रहा था। कुछ दूर चलते ही उसकी कार धंस गई। उसने अपने स्तर पर कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। उसने एक छोटी क्रेन मंगवाई। छोटी क्रेन भी गाड़ी के पास पहुंचने से पहले ही धंस गई। इसके कुछ ही दूसरी पर एक कैंटर धंस गया। कैंटर चालक मोनू ने बताया कि वह दिल्ली से फॉम लेकर किशनपुरा आया था। वह माल को उतारकर वापस जा रहा था। इसी समय उसका कैंटर धंस गया। उसने क्रेन मंगवाई, लेकिन उसकी क्रेन भी धंस गई।
विज्ञापन
लोगों में प्रशासन और विभागों की अनदेखी पर रोष
पानी निकासी के प्रबंध नाकाफी होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। सोमबीर ने कहा कि शहर में पानी निकासी के प्रबंध नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सुभाष जिंदल ने कहा कि खन्ना रोड की मिट्टी उठा ली गई है। सड़क बनाने का काम कछुआ चाल में चल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कहां कितनी बारिश हुई
ब्लाक बारिश एमएम
पानीपत 50
बापौली 29
इसराना 04
समालखा 06