फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   60 thousand cheated by bank employee by posing as CISF personnel

सीआईएसएफ कर्मी बताकर ठग ने बैंक कर्मी से ठगे 60 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
60 thousand cheated by bank employee by posing as CISF personnel
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी बैंककर्मी से एक ठग ने 60 हजार रुपये ऐंठ लिए। बैंककर्मी ने अपने जयपुर स्थित मकान को किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। ठग ने खुद को सीआईएसएफ कर्मी बताकर उसे बातों में फंसाया फिर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए। बैंककर्मी ने शिकायत सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चांदनी बाग थाने की पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 12 निवासी आशुतोष ने बताया कि वह बैंक कर्मी है। उसने अपना मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। तीन मई को अनिकेत नाम के व्यक्ति की उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। अनिकेत ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया। साथ ही उसने विश्वास बनाने के लिए सीआईएसएफ से संबंधित आई कार्ड भी उसे व्हाट्सएप पर भेजे। अनिकेत ने कहा कि उसे जयपुर में मकान किराए पर चाहिए। मकान के किराए का भुगतान उसके ऑफिस से होगा। अनिकेत ने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि वह उसके मोबाइल नंबर पर पेटीएम या फोन पे के माध्यम से रुपये भेज दे। जो भी राशि वह भेजेगा, उसके साथ 15 हजार किराये के साथ वापस कर दिए जाएंगे। उसने उसकी बातों में आकर 59,997 रुपये उसके खाते में जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed