फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6.50 lakh cash, 10 lakh goods burnt in fire

आग में 6.50 लाख कैश, 10 लाख का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
6.50 lakh cash, 10 lakh goods burnt in fire
पानीपत। दुकान में आग लगने के कारण जल कर राख हुआ दुकान का पुरा समान दुकान के आगे बाहर पड़ा हुआ जला ह? - फोटो : Panipat
पानीपत। जाटल रोड स्थित एक किराना स्टोर की दुकान में एक शरारती तत्व ने रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगा दी। दुकानदार ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में होली पर्व पर उनकी दुकान पर आया था, उन्होंने रंग देने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी रविवार को आया था। नमकीन मांगने पर देने से मना किया तो उसने दुकान में आग लगाने की धमकी दी। वह दुकान बंद कर घर गए तो उसने आग लगा दी। वहां रखे साढ़े छह लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जगजीवन राम कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर ज्योति करियाणा स्टोर के नाम से दुकान है। जबकि दुकान के पीछे कॉलोनी में उनका घर है। दुकान उनके साथ पत्नी ज्योति और मां नारायणी देवी भी संभालती हैं। वर्ष 2021 की होली पर्व पर एक नशेड़ी रंग लेने के लिए आया था, उधार रंग मांगने पर उन्होंने मना कर दिया था। रविवार रात करीब नौ बजे वही युवक दोबारा आया। तब वह नशे की हालत में था। उसने फिर उधारी पर नमकीन मांगी। मना करने पर गालीगलौज करने लगा और कहा कि वह बदला लेगा। रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात करीब पौने 12 पर घर में धुआं हुआ। बाहर दुकान में आग लगी हुई थी। रात 12 बजे तक पूरी दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

पीछा करते घर पहुंचा, निकाला तो दी थी आग लगाने की धमकी
दुकानदार राकेश की पत्नी ज्योति ने बताया कि दुकान बंद कर अपने घर जाने लगे तो आरोपी पीछा करते करते उनके घर पहुंच गया। वह घर में घुसने लगा तो पति ने उसे रोक दिया और दरवाजे बंद कर लिया। आरोपी ने दरवाजा पीटा और उसे तोड़ दिया। जबरदस्ती घुसने पर पति ने उसे बाहर निकाला तो आरोपी ने धमकी दी कि वह दुकान में आग लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को देनी थी पेमेंट, इसी लिए दुकान में छोड़ा था कैश
राकेश ने बताया कि शनिवार को 50 हजार रुपये का सरसों का तेल आया था। वहीं एक लाख रुपये के चावल रविवार को उसने मंगाए थे। इसके अलावा कुछ भुगतान बाकी था। उन्हें करीब साढ़े लाख रुपये की सोमवार को देने थे। इस वजह से उन्होंने दुकान में ही कैश रखा था। आग से कैश और करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया। लपटें इतनी बढ़ गईं थीं कि बेड भी जल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान मालिक ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की शिकायत दी है। वह गहनता से जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed