फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   59 thousand withdrawn from the account of the youth on the pretext of lottery

लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवक के खाते से निकाले 58997 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
59 thousand withdrawn from the account of the youth on the pretext of lottery
पानीपत। विराट नगर निवासी एक युवक से ठग ने लॉटरी निकलने का झांसा देकर खाते से 58997 रुपये निकाल लिए। ठग ने युवक को नाम से बुलाया था, जिससे उसे विश्वास हुआ और वह आरोपी के जाल में फंस गया। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह मॉडल टाउन में प्राइवेट नौकरी करता है। 26 जून को शाम साढ़े सात बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कहा कि आपकी लॉटरी निकली है, लेकिन लॉटरी से पहले उनके खाते में कुछ रुपये ट्रांसफर करने होंगे। जितने रुपये तुम मांगोगे, उतने खाते में डाल दिए जाएंगे। आरोपी ने उसके पास कुछ ओटीपी भेजे, उसके बाद गूगल-पे से धोखाधड़ी कर 9999, 9999, 9999 और 25 हजार मिलाकर कुल 58997 रुपये निकाल लिए। मनीष ने बताया कि ठग उसके साथ ऐसे बात कर रहा था, जैसे पहले से ही उसकी पूरी जानकारी उसके पास हो। ठग ने फोन पर पहली बार नाम से बुलाया था, जिससे उसे विश्वास हो गया था। भुक्तभोगी ने इससे पूर्व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed