फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सतबीर कादियान पक्ष आज देंगे इनेलो से रिजाइन, मेयर चुनाव में दुष्यंत पक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार

सतबीर कादियान पक्ष आज देंगे इनेलो से रिजाइन, मेयर चुनाव में दुष्यंत पक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार

Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सतबीर कादियान पक्ष आज देंगे इनेलो से रिजाइन, मेयर चुनाव में दुष्यंत पक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार
सतबीर कादियान पक्ष आज देंगे इनेलो से रिजाइन, मेयर चुनाव में दुष्यंत पक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार
विज्ञापन

पानीपत। इनेलो के कद्दावर नेता रहे व विधानसभा के पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान आज कोहिनूर रिसोर्ट में अपने समर्थकों के साथ इनेलो से रिजाइन करेंगे। इस लिस्ट में सतबीर सिंह कादियान, देवेंद्र सिंह कादियान, टीपू पोडिया के साथ साथ कई बड़े नेता शामिल हैं। सतबीर सिंह पिछले चुनाव में टिकट न मिलने के बाद से ही नाराज हैं। देर शाम तक सतबीर सिंह कादियान ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

देवेंद्र कादियान ने बताया कि मेयर चुनाव में उनका दल अपना उम्मीदवार भी उतार सकता है और किसी प्रत्याशी को पूर्ण रूप से समर्थन भी दे सकता है। इस चुनाव पर उनकी नजर है। सैकड़ों पदाधिकारी शनिवार को पार्टी से अपना रिजाइन करेंगे। 25 नवंबर को दुष्यंत चौटाला कोहिनूर रिसोर्ट में अपने समर्थकों के साथ मीटिंग भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर मेयर पद चुनाव के लिए भाजपा के पास तीन चेहरे है, कांग्रेस के पास दो जबकि इनेलो के पास मेयर पद के लिए लड़ने के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं है। इससे दुष्यंत पक्ष उत्साहित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed