फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत को 45 दिन के बाद मिला सिविल सर्जन

पानीपत को 45 दिन के बाद मिला सिविल सर्जन

Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत को 45 दिन के बाद मिला सिविल सर्जन

विज्ञापन
पानीपत को 45 दिन के बाद मिला सिविल सर्जन
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी ने पानीपत में सिविल सर्जन का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर पदभार संभाला और डिप्टी सिविल सर्जन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग, अस्पताल की सेवाओं और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। डॉ. बागड़ी ने कहा कि सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर अपनी डयूटी पूरी ईमानदारी से करें। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना होने दें और मरीजों को चक्कर ना कटवाएं। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को भी निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि मरीजों के परिजन स्वयं वहील चेयर और स्ट्रेचर पर मरीज को खुद डाल कर ना लेकर जाए बल्कि अस्पताल का स्टाफ उस में सहयोग करें। उन्होंने अस्पताल की एमआरआई, ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर पर जोर देते हुए कहा कि इन सेवाओं को जल्द से जल्द पानीपत में शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के निवास बनाने पर भी उनका जोर है यह प्रस्ताव सरकार मंजूर कर चुकी है। इस मौके पर डॉ. नवीन सुनेजा, डॉ.निशि जिंदल डॉ मनीष गोयल, डॉ. कर्मवीर चोपड़ा, डॉ. शशि गर्ग डॉ. सुधीर बत्रा और डॉ. आलोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed