फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रजापुर में आधार कार्ड, वोटर कार्ड व शैक्षिक प्रमाण-पत्र नाम अलग-अलग होने के कारण एक का नामांकन रद्द

रजापुर में आधार कार्ड, वोटर कार्ड व शैक्षिक प्रमाण-पत्र नाम अलग-अलग होने के कारण एक का नामांकन रद्द

Sun, 26 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रजापुर में आधार कार्ड, वोटर कार्ड व शैक्षिक प्रमाण-पत्र नाम अलग-अलग होने के कारण एक का नामांकन रद्द
आधार, वोटर कार्ड व शैक्षणिक प्रमाण-पत्र में नाम अलग होने के कारण एक का नामांकन रद्द
विज्ञापन

- उम्मीदवार बोला-सभी कागजात पूरे, हाईकोर्ट की लूंगा शरण, 4 सितंबर को रजापुर में होगा सरपंच पद के लिए उपचुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। क्षेत्र के गांव रजापुर में होने वाले सरपंच पद के चुनाव में एक उम्मीदवार पासी उर्फ काजल का नामांकन रद्द हो गया। अब चुनाव में पांच में से चार ही प्रत्याशी मैदान में रह गए। वहीं चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए अध्यापक ने बताया कि पंचायती उपचुनाव चार सितंबर को ही होगा।
गांव रजापुर में पूर्व सरपंच धर्मबीर फर्जी प्रमाण पत्र चुनाव के समय जमा कराने के कारण कोर्ट ने उसे बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद गांव में सरपंच पद के लिए होने वाले चुनाव के अंतिम दिन बर्खास्त पूर्व सरपंच धर्मबीर की पत्नी पासी उर्फ काजल ने भी सरपंच पद के लिए नामांकन किया था जिसे देर रात ही रद्द कर दिया और गांव के सरकारी स्कूल में लिस्ट लगा दी। अब पंचायत चुनाव में दलेर सिंह, अमरजीत सिंह, रामपाल व प्रेम चंद चार ही उम्मीदवार मैदान में रह गए। पासी उर्फ काजल का पर्चा रद्द होने का कारण वोटर कार्ड में काजल, आधार कार्ड में पासी व प्रमाण पत्र में पासी नाम लिखा होने के कारण पर्चा रद्द कर दिया गया। बर्खास्त पूर्व सरपंच व काजल के पति धर्मबीर ने बताया कि नामांकन के समय उसने नाम बदलने के एफिडेविट सहित कागजात जमा करवाए थे। जान-बूझकर पर्चा रद्द किया गया। उसने अपने वकील से बात कर ली है। वह आज ही हाईकोर्ट जाएगा।
विज्ञापन

-
नाम अलग-अलग होने के कारण पर्चा रद्द
गांव रजापुर में चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सभी आईडी में नाम अलग-अलग होने के कारण पर्चा रद्द किया गया है। कोई भेदभाव नहीं किया गया। उधर, इस बारे में डीपीआरओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही उन्होंने पानीपत का चार्ज लिया है। नया नोटिफिकेशन अभी तक उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed