{"_id":"5b4cee024f1c1b58488b52e3","slug":"51531768322-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी के साथ फोन पर संपंर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी के साथ फोन पर संपंर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही साइबर सेल
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉकी के साथ फोन पर संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही साइबर सेल
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। कुख्यात बदमाश रॉकी के साथ वारदात के दिनों में फोन पर संपंर्क में रहने वालों की साइबर सेल कुंडली खंगाल रहा है। साइबर सेल रॉकी के फोन बरामद कर उसकी कॉल डिटेल व सोशल मीडिया को खंगाल रही है। इनमें से कुछ चयनित लोगों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने व सोशल मीडिया पर संपर्क में रहने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए टीम गठित की गई है।
डीएसपी राकेश फौगाट ने सोमवार को साइबर सेल प्रभारी व चांदनी बाग थाना प्रभारी के साथ मीटिंग की। मीटिंग में साइबर टीम के अन्य सदस्य व पुलिस मौजूद रही। डीएसपी ने मीटिंग में कहा कि रॉकी के मोबाइल फोन की गत 6 माह की हिस्ट्री निकाली गई है। उनमें से जो खास तौर से रॉकी के साथ ज्यादा समय तक बातचीत करते थे, अब उनके नंबरों को भी सर्विलांस प लगाया गया है। इसके जरिए से उन लोगों की भी कुंडली निकल कर सामने आ जाएगी। रॉकी के साथ सोशल मीडिया वाट्सअप, फेसबुक के जरिए जुड़े हुए लोगों के नंबरों की भी जांच की जा रही है। इन लोगों को जल्द ही पुलिस जांच में शामिल भी करेगी। जिससे कि रॉकी के कई रहस्य सामने आने की संभवाना रहेगी। इन सभी के माध्यम से पुलिस कई रहस्यों का खुलासा करेगी। इसमें जाना जाएगा कि आखिर रॉकी दो माह में कैसा इतना बड़ा क्रिमिनल बन गया। वारदात में कौन उसकी मदद कर रहा था। किसने रॉकी को पिस्तौल दी। वारदात को दिनों में रॉकी कहा-कहा गया और वहां कौन उसको रहने की जगह देता था व कौन उसकी मदद करता था। कहीं काम ना करने वाले, बिन रुपयों के घर व शहर से फरार होने वाले रॉकी का इनकम का स्त्रोत क्या था। इन तमाम सवालों का जवाब रॉकी के वो नंबर देंगे, जिनसे वो वारदात के दिनों में संपर्क में रहा।