फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -खाद्य सुरक्षा विभाग अब लगातार ले रहा है दुकानों से सैंपल

-खाद्य सुरक्षा विभाग अब लगातार ले रहा है दुकानों से सैंपल

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
-खाद्य सुरक्षा विभाग अब लगातार ले रहा है दुकानों से सैंपल
त्योहार आते ही मिठाइयों की सैंपलिंग शुरू, अगले महीने आएगी रिपोर्ट, तब तक हजम हो जाएगी मिलावट
विज्ञापन

फोटो-30 व 31
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिवाली को पांच दिन बचे हैं और मिष्ठान व मावा भंडारों में दूध व मेवे की मिठाइयों को बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाइयों व मावों के सैंपल लेने में जुटा हुआ है। विभाग द्वारा अब लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट अगले माह आएगी। तब तक लोग मिठाइयों को हजम कर चुके होंगे और उनको इसका नुकसान हो चुका होगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन सबको जानने के बाद अपने स्तर पर प्रयास करने की बात कह रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. श्यामलाल ने शुक्रवार को शहर में छह दुकानों से मिठाई, पनीर व मावा के आठ सैंपल भरे। डॉ. श्यामलाल शहर की प्रतिष्ठित दुकान नत्थु स्वीट्स पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर पनीर व पिस्ता मिठाई का सैंपल लिया। इसकी सूचना मिलते ही मिष्ठान व मावा भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसके बाद बस स्टैंड के नजदीक बीकानेर स्वीट्स से पनीर का सैंपल लिया। सलारजंग गेट के नजदीक लक्की स्वीट्स, श्रीअमृतलाल व एक अन्य मिठाई की दुकान से खोवा व पनीर के सैंपल लिए। डॉ. श्यामलाल ने अपनी टीम के साथ बाबरपुर मंडी स्थित बतरा स्वीट्स से खोवा व पनीर के सैंपल लिए।
विज्ञापन

शहर के कई बड़े मिष्ठान भंडार अभी बचे
खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए सेंपल भरने में लगा हुआ है। विभागीय अधिकारी अब तक छोटे-छोटे दुकानदारों पर सैंपल भर रहे हैं। शहर के कई बड़े मिष्ठान भंडार अभी तक विभाग की पहुंच से दूर हैं। ये लोग बेधड़क अपने उत्पादों को तैयार करने व बेचने में लगे हुए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को छह दुकानों में से एक नत्थु स्वीट्स पर भी सेंपल भरे हैं। इन सबके बीच शहर के कई बड़े मिष्ठान भंडार संचालक कार्रवाई से बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम 15 दिन में आएगी रिपोर्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपल लेकर करनाल लैब में जांच को भेजे जाएंगे। विभाग द्वारा सिफारिश करने के बाद कम से कम एक सप्ताह में सैंपल रिपोर्ट आती है। सामान्य रूप से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट 15 दिन से एक माह में आती है। विभागीय अधिकारियों के दावों पर ही यकीन करें तो सैंपलों की रिपोर्ट आने तक त्योहार चले जाएंगे।

वर्जन
सैंपल लेने से मिलावटखोरी रुकेगी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अधिकारी डॉ. श्यामलाल ने बताया कि उन्होंने अभी हाल ही में कार्यभार संभाला है और आते ही सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट बेशक त्योहार के बाद आए, लेकिन उन पर कार्रवाई उस समय भी होगी। वहीं त्योहार में बनाई जानी वाली मिठाई में मिलावटखोरी भी नहीं हो सकेगी। पनीर व खोवा के सैंपल लेने से मिलावटखोरी में सबसे बड़ रोकथाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed