{"_id":"59d281c74f1c1bb6538b54c7","slug":"51506968007-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादूपुर-नलवी नहर के लिए दिल्ली का घेराव करेगी इनेलो : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादूपुर-नलवी नहर के लिए दिल्ली का घेराव करेगी इनेलो : अभय चौटाला
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादूपुर-नलवी नहर के लिए दिल्ली का घेराव करेगी इनेलो : अभय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा के नेता विपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाने व दादूपुर नलवी नहर के निर्माण के लिए इनेलो दिल्ली का घेराव करेगी।
चौटाला, सोमवार को हुडा सेक्टर-25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वहीं बैठक का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानीपत पर हरियाणा की जनता का हक है, इस हक को पाने के इनेलो आंदोलनरत है। वहीं इनेलो एसवाईएल व दादूपुर नलवी नहर के लिए फरवरी माह में दिल्ली का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने में टाल मटोल कर रही है। एसवाईएल के मामले में केंद्र व प्रदेश सरकारें गंभीर नहीं है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब रही सही कसर दादूपूर नलवी नहर का निर्माण बंद करने का निर्णय लेकर पूरा कर दिया है। इस नहर के निर्माण 350 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का उनकी फसल का लाभकारी मूल्य मिलना तो दूर की बात है, वहीं फसलों का बीमा कराने के नाम पर किसानों ने जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के शहरी व ग्रामीण अंचल में घर-घर में दस्तक देकर इनेलो की नीतियों का प्रचार करेंगे। वहीं सत्ता प्राप्ति के बाद इनेलो बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये, किसानों के ट्यूबवेलों के बिल माफ व घरों के बिजली बिल हाफ करने व प्रत्येक घर से एक सरकारी नौकरी देने की तथा गरीब कन्या की शादी में शगुन के तौर पर 5 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की जानकारी इनेलो नेता व कार्यकर्ता जनता को देंगे। वहीं बैठक में इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा, जिलाध्यक्ष सुरेश काला, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती, राष्ट्रीय सचिव सुरेश मित्तल, नरेश जैन, जिला प्रेस संयोजक शेर सिंह खर्ब, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, लेखराज खट्टर, राजू नांदल, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जागलान, सूबेदार प्रताप सिंह, देवेंद्र कादियान, मा. बलवीर सिंह, नवीन नैन, प्रेम भालसी, निशान मलिक, ओम प्रकाश शेरा, कृष्ण भौक्कर, बलराज देशवाल मौजूद रहे।
फोटो-22 व 23